उप्र : प्रियंका चुनावी दौरे के बीच करेंगी विंध्याचल मंदिर में दर्शन

  • Follow Newsd Hindi On  

लखनऊ, 19 मार्च (आईएएनएस)| कांग्रेस महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया है। इसी क्रम में वह मंगलवार को भदोही के श्री सीता समाहित स्थल ट्रस्ट गेस्ट हाउस से मिजार्पुर भदोही बॉर्डर के लिए रवाना होंगी। इसी बीच वह 11 बजे विंध्याचल मंदिर में दर्शन करेंगी।

कार्यक्रम की मुख्य समन्वयक विधायक मोना मिश्र ने बताया कि इस दौरान वह कंतित शरीफ की मजार पर चादर भी चढ़ाएंगी। साथ ही वह किसानों, महिलाओं और अधिवक्ताओं से मुलाकात भी करेंगी।


उन्होंने बताया कि वहां से प्रियंका सीधे 1 बजे मिजार्पुर स्थित भटौली घाट पहुंच कर लोगों से मुलाकात करेंगी। फिर इसके बाद मोटर बोट से सिंधौरा घाट से चुनार पांटून ब्रिज पहुंचेगी। वह चुनार के गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)