उप्र : उपचुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारक आज से मैदान में

  • Follow Newsd Hindi On  

लखनऊ, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। कोरोना संकट के बंदिशों के बीच उत्तर प्रदेश में हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा गुरुवार से प्रचार अभियान में जुटेगी। पार्टी के स्टार प्रचारक मैदान में होगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह तीन क्षेत्रों में जनसभा करेंगे। वहीं उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या और डा. दिनेश शर्मा भी चुनाव मैदान में प्रचार के लिए कूदेंगे।

भाजपा के प्रदेश् मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्वतंत्रदेव सिंह अमरोहा की नौैगांव सादात विधानसभा, बुलंदशहर, और टूंडला में पार्टी के समर्थन में जनसभा करेंगे।


उन्होंने बताया कि 24 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा बुलंदशहर में जनसभा को संबोधित करेंगे। 27 अक्टूबर को मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष कानपुर की घाटमपुर तथा उन्नाव की बांगरमउ सीट के लिए प्रचार करेंगे। 28 को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद दो चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। केशव मौर्या 29 को तीन सभाएं करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 31 अक्टूबर को मल्हनी और देवरिया की जनसभाओं में प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेगे।

इसके अलावा सरकार के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों व पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की सभाएं और बैठक तय की गयी है। ये नेता पार्टी की योजना के अनुरूप पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार अभियान को गति देंगे। वहीं दूसरी ओर संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी उपचुनाव वाले क्षेत्रों में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकतार्ओं के साथ लगातार बैठकों को सिलसिला जारी कर रखा है।

–आईएएनएस


विकेटी-एसकेपी

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)