उप्र : उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का मंच टूटा

  • Follow Newsd Hindi On  

लखनऊ, 17 नवंबर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का मंच शनिवार को यहां अचानक टूट गया। हालांकि, उन्हें चोट नहीं आई है। शर्मा यहां कमल संदेश यात्रा को रवाना करने से पूर्व झूलेलाल वाटिका में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, डॉ. शर्मा शनिवार लगभग 10 बजे राज्य की राजधानी में झूलेलाल वाटिका से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कमल संदेश यात्रा को रवाना करने से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उनका मंच अचानक भरभरा कर टूट गया।

सूत्रों ने बताया कि जिस समय मंच टूटा, उस वक्त मंच पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। मंच टूटने से अफरा-तफरी मच गई। कुछ कार्यकर्ताओं को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन उपमुख्यमंत्री चोटिल होने से बच गए हैं।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)