UPSC ESE admit card 2020: यूपीएससी ईएसई परीक्षा का एडमिट कार्ड हुुआ जारी, ऐसें करें डाउनलोड

  • Follow Newsd Hindi On  
UPSC CSE Main admit card 2020: यूपीएससी ने जारी किया सिविल सेवा परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

UPSC ESE admit card 2020: कोरोना (Corona) काल में लंबे लॉकडाउन के बाद अब धीरे धीरे सभी परीक्षाएं होनी शुरु हो गई हैं। इसी बीच संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस (IES) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस परीक्षा के लिए जिन छात्रों ने आवेदन किया था वो अब एटमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करे के लिए उम्मीदवारों को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा। इस परीक्षा के जरिए जो भर्तियां की जाएंगी वो भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में 495 पदों पर की जाएंगी। यह परीक्षा 18 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। इसी के साथ यूपीएससी ने मुख्य परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।


इस परीक्षा के जरिए इन विभागों/ सेवाओं में मिलेंगे पद-

इंडियन रेलवे स्टोर्स सर्विस

इंडियन रेलवे सर्विस


सेंट्रल इंजीनियरिंग सर्विस

इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्टरी बॉर्डर रोड इंजीनियरिंग सर्विस

सर्वे ऑफ इंडिया

पी एंड टी बिल्डिंग वर्क्स

इंडियन डिफेंस सर्विस

जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया

मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस

सेंट्रल वाटर इंजीनियरिंग सर्विस

इंडियन नेवल आर्मामेंट सर्विस

इंडियन इंस्पेक्शन सर्विस

इंडियन नेवी

इंडियन रेडियो रेगुलेटरी सर्विस

मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस

सेंट्रल इलेक्ट्रिकल एंड मेकेनिकल इंजीनियरिंग सर्विस

बता दें कि उम्मीदवारों का चयन इंजीनियरिंग सर्विस एग्जामिनेशन-2020 (ESE 2020) के माध्यम से किया जाएगा। यह परीक्षा तीन चरणों में होनी है। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा दूसरे में मुख्य परीक्षा और तीसरे चरण पर्सनालिटी टेस्ट होगा।

पर्सनालिटी टेस्ट यह 200 अंकों का होगा। मेरिट लिस्ट प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और पर्सनालिटी टेस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी परीक्षा तीन घंटे की होगी।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)