UPSC Annual Calendar 2021: यूपीएससी एग्जाम कैलेंडर जारी, जानें कब होगी सिविल सर्विस परीक्षा

  • Follow Newsd Hindi On  
UPSC will release civil services exam marksheet on this day

UPSC Annual Calendar 2021: यूपीएससी ने 2021 की वार्षिक परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। हर साल यूपीएससी वार्षिक परीक्षाओं का कैलेंडर जारी करता है। जिनमें विभिन्न परीक्षाओं के नोटिफिकेशन से लेकर परीक्षा की तिथि की जानकारी मुहैया कराई जाती  है।

इच्छुक छात्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर परीक्षा कैलेंडर 2021 डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग के अनुसार नोटिफिकेशन व परीक्षा की तिथि में आवश्यकता अनुसार परिवर्तन किया जा सकता है। इसकी जानकारी अभ्यर्थियों को समय रहते हुए वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी।


नोटिफिकेशन के मुताबिक सिविल सर्विस  मुख्य परीक्षा 2020 जनवरी 8,9,10,16,17 2021 को आयोजित की जाएगी। अगले साल 2021 में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 10 फरवरी को जारी होगा। इसमें आवेदन के लिए आखिरी तारीख 2 मार्च 2021 होगी।

सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 2021 में 27 जून 2021 को होगी। वहीं सिविल सेवा परीक्षा मुख्य परीक्षा 17 सितंबर 2021 तक होगी। जो पांच दिन चलेगी। वहीं एनडीए का नोटिफिकेशन 30 दिसंबर 2020 को जारी होगा। इसमें आवेदन की आखिरी तारीख 19 जनवरी 2021 होगी। 18 अप्रैल 2021 को परीक्षा होगी।

एनडीए की परीक्षा में शामिल होने के लिए 12वीं उत्तीर्ण तथा परीक्षा में शामिल छात्र आवेदन कर सकते हैं। यूपीएससी की तरफ से इंजीनियरिंग सर्विसेज के लिए प्री एग्जाम 18 जुलाई को आयोजित किया जा सकता है। वहीं, सीडीएस परीक्षा-1 के लिए परीक्षा 7 फरवरी 2021 को होगी।


सीडीएस-2 का नोटिफिकेशन 4 अगस्त को आएगा। आवेदन 24 अगस्त तक स्वीकार किए जाएंगे। परीक्षा 14 नवंबर को होगी। कोरोना महामारी की वजह से इस वर्ष के कैलेंडर को बदल दिया गया था। साल 2021 के परीक्षा कैलेंडर में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। जैसे कि सिविल सेवा 2021 प्रारंभिक परीक्षा जून के अंत में होने की बजाय 27 जून, 2021 को आयोजित की जाएगी।

सामान्य तौर पर UPSC CSE प्रारंभिक परीक्षा मई के महीने में या शुरुआत जून में आयोजित की जाती है। साल 2020 में ये परीक्षा मई के लिए निर्धारित की गई थी, लेकिन टाल दी गई और अब 4 अक्टूबर, 2020 के लिए है। इस वर्ष की परीक्षा में देरी 2021 कैलेंडर में दिखाई दे रही है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)