UPSC Result Marks 2019: 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 के मार्क्स

  • Follow Newsd Hindi On  
UPSC will release the civil service examination marks of 15 days later

UPSC Result Marks 2019: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 का फाइनल रिजल्ट ( UPSC Civil Services Examination 2019 final result ) जारी किया जा चुका है। अब परीक्षा में सफल हुए छात्रों को मार्क्स का इंतजार है। संघ लोक सेवा आयोग ने कहा है कि चयनित उम्मीदवारों के मार्क्स 15 दिन बाद यानी 19 अगस्त के आसपास जारी www.upsc.gov.in पर जारी कर दिए जाएंगे।

इसके बाद ही ये पता चल सकेगा कि किस उम्मीदवार को कितने मार्क्स मिले हैं। उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा में और इंटरव्यू में कितने कितने मार्क्स हासिल किए हैं। इस बीच अगर किसी भी उम्मीदवार को रिजल्ट से जुड़ा कोई प्रश्न पूछना है तो वह यूपीएससी कैंपस परिसर में वर्किंग डेज पर सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच जाकर जानकारी हासिल कर सकता है।


इसके अलावा सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच 23385271 / 23381125 / 23098543 पर फोन करके भी जानकारी हासिल की जा सकती है। इस बार सिविल सेवा परीक्षा 2019 में प्रदीप सिंह ने टॉप किया है। वहीं दूसरे स्थान पर जतिन किशोर और तीसरे स्थान पर प्रतिभा वर्मा है। कुल 829 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

इसमें 304 उम्मीदवार जनरल कैटेगरी से, 78 ईडब्ल्यूएस, 251 ओबीसी, 129 एससी और 67 एसटी कैटेगरी से हैं। चयनित उम्मीदवारों को सरकार की ओर से उपलब्ध कराई वैकेंसी के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी। इस बार यूपीएससी ने 66 कैंडिडेट्स को प्रोविजनली चुना है, जबकि 11 का रिजल्ट रोका गया है।

यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)