सोशल मीडिया पर यूजर्स का दावा, महाभारत के एक सीन में दिखा कूलर, एक यूजर ने बताई इसकी सच्चाई

  • Follow Newsd Hindi On  
सोशल मीडिया पर यूजर्स का दावा, महाभारत के एक सीन में दिखा कूलर, एक यूजर ने बताई इसकी सच्चाई

लॉकडाउन के बीच एक बार और फिर 80 के दशक में आई महाभारत को राष्ट्रीय टीवी चैनल दूरदर्शन पर दिखाई जा रही है। इस ऐतिहासिक धारावाहिक के दोबारा प्रसारण होने से लोग बहुत खुश हैं क्योंकि अब उन्हें लॉकडाउन का अहसास कम ही हो रहा है। महाभारत रोज सुबह-शाम दो बार दिखाई जा रही है। इसे बच्चे ही नहीं सभी उम्र के लोग देखना पसंद कर रहे हैं।

हालांकि सोशल मीडिया पर महाभारत का एक एडिटेड सीन इस दावे के साथ वायरल किया जा रहा है कि भीष्म पितामह यानी मुकेश खन्ना के पीछे एयर कूलर दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर इसी सीन को लेकर तरह-तरह के मीम्स शेयर की जा रहे हैं। हालांकि इस एडिटेड सीन की सच्चाई कुछ और है। जिसका खुलासा एक यूजर्स ने किया है।


सोशल मीडिया पर लोग इस एडिटेड सीन की तुलना तुलना 2019 में टेलीकास्ट हुए ‘गेम ऑफ थ्रोंस’ के उन एपिसोड्स से कर रहे हैं, जिसमें एक सीन में गलती से कॉफी मग और दूसरे में स्टील फ्लास्क दिखाई दिया था।

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा है, “भीष्म पितामह एयर कूलर में रहे रहे हैं।” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिख, “महाभारत में भीष्म के एयर कूलर की तुलना में स्टारबक्स (कॉफीहाउस कंपनी, जिसका कप गेम ऑफ थ्रोंस में दिखाई दिया था।) कप कुछ भी नहीं है।” एक यूजर ने अपनी मीम में लिखा, “भीष्म पितामह का कूलर का इस्तेमाल करना इस बात का सबूत है कि महाभारत वक्त से काफी आगे था।”

महाभारत के इस एडिटेड सीन का खुलासा किया यूजर्स ने

जहां कई लोग भीष्म के पीछे कूलर दिखने का दावा कर शो का मजाक उड़ा रहे हैं तो वहीं, कुछ ऐसे भी हैं, जो वायरल सीन पर सफाई दे रहे हैं। वे बता रहे हैं कि भीष्म पितामह के पीछे दिखाई दे रही चीज एयरकूलर नहीं, बल्कि खंभे में बनी कूलर जैसी डिजाइन है। सबूत के तौर पर अलग-अलग एंगल से सीन के स्क्रीनशॉट भी साझा किए जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, “वह कूलर नहीं है, बल्कि खंभे पर बनी डिजाइन है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “यह खंभा है, कूलर नहीं।

हालांकि इस एडिटेड सीन की सच्चाई कुछ और है। जिसका खुलासा एक यूजर्स ने किया है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)