यूपी: योगी सरकार ने एक झटके में छीनी 25 हजार होमगार्ड जवानों की नौकरी

  • Follow Newsd Hindi On  
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐलान- अलीगढ़ में राजा महेंद्र सिंह के नाम पर बनेगा विश्वविद्यालय

उत्तर प्रदेश में 25 हजार होमगार्ड के जवान एक झटके में बेरोजगार हो गए हैं। प्रदेश की योगी सरकार ने सोमवार को बजट का हवाला देकर इनकी छुट्टी कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस के बराबर वेतन किए जाने के बाद से सरकार के ऊपर बजट का अतिरिक्त भार बढ़ गया। जिसके चलते इन होमगार्डों की छंटनी हुई है।

राज्य भर के थानों में पुलिस बल की कमी की वजह से पिछले दिनों होमगार्ड जवानों को कानून व्यवस्था की ड्यूटी में लगाने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए होमगार्ड विभाग ने 25 हजार जवानों को पुलिस ड्यूटी के लिए तैनात किया गया था, जो थानों से लेकर चौराहों पर ट्रैफिक तक संभाल रहे हैं।


कानून-व्यवस्था में ड्यूटी करने वाले होमगार्डों की संख्या में भी 32 फीसदी तक की कटौती की गई है। 28 अगस्त को मुख्य सचिव की बैठक में इन जवानों की नौकरी समाप्त करने का फैसला किया गया था।  एडीजी के आदेश के बाद 25 हजार होमगार्ड जवानों की सेवाएं समाप्त हुई हैं। एडीजी पुलिस मुख्यालय, बीपी जोगदंड ने ये आदेश जारी किया है।

यूपी: योगी सरकार ने एक झटके में छीनी 25 हजार होमगार्ड जवानों की नौकरी

आदेश में कहा गया है कि होमगार्ड स्वयंसेवकों द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के लिए मानदेय के रूप में भुगतान की जाने वाली धनराशि का आकलन माहवार कराकर एक हफ्ते के अंदर पुलिस मुख्यालय को अवगत कराएं। आकलन चार्ट पर जनपद प्रभारी का नाम व पदनाम सहित स्वयं का हस्ताक्षर होना चाहिए।


बता दें कि पुलिस के सिपाही के बराबर होमगार्ड को वेतन दिए जाने के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद प्रदेश में होमगार्ड का एक दिन का भत्ता 500 रुपये से बढ़कर 672 रुपये हो गया था। इसका सीधा प्रभाव जिलों के बजट पर पड़ रहा था। इसी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश में 90 हजार से ज्यादा होमगार्ड के स्वयंसेवक हैं। अब तक 40 हजार होमगार्ड्स की ड्यूटी समाप्त की जा चुकी है। इसके अलावा होमगार्ड को 25 दिन के बजाय अब 15 दिनों की ही ड्यूटी मिलेगी।


UP उपचुनाव: जलालपुर सीट जीतने के समीकरण बनाने में जुटी भाजपा

UP: रायबरेली सदर की MLA अदिति सिंह पर कार्रवाई को लेकर उलझन में कांग्रेस

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)