Uttar Pradesh: अलीगढ़ में चूहे की आंख का ऑपरेशन करके निकाला गया 25 ग्राम का ट्यूमर

  • Follow Newsd Hindi On  
Uttar Pradesh: अलीगढ़ में चूहे की आंख का ऑपरेशन करके निकाला गया 25 ग्राम का ट्यूमर

एक सफेद चूहे को वेटनरी डॉक्टर ने जीवनदान दिया है। लगभग 25 ग्राम का ट्यूमर चूहे के आंख पर सर्जरी कर के निकाला गया है। चूहा अब पूरी तरह से फिट है। कुछ दिन पहले नुमाइश ग्राउंड के रहने वाले अमित कुमार को घर के समीप प्लॉट में सफेद चूहा दिखा था। वह उस चूहे को घर ले आए। इसके बाद उन्होंने देखा कि चूहे की आंख पर करीब 25 ग्राम का ट्यूमर हो गया था। चूहे ने कुछ दिनों से खाना-पीना भी बंद कर दिया।

इसी दौरान अमित ने सुरेंद्र नगर में स्थित वेटनरी चिकित्सक डॉ. विराम वाष्र्णेय का पता लगाया। इसके बाद वह चूहे को लेकर उनके घर पहुंच गए। डॉक्टर ने चूहे की आंख के ट्यूमर का ऑपरेशन शुरू कर दिया। इस ऑपरेशन में उनका सहयोग वेटनरी स्टूडेंट डॉ. प्रभुजीत कौर ने भी किया।


यह ऑपरेशन करीब दो घंटे तक चला। इस ऑपरेशन की मदद से ट्यूमर को सर्जरी के जरिए निकाला गया और आंख को बचाते हुए आठ टांके लगाए गए। ऑपरेशन के लगभग एक घंटे बाद चूहे को होश आया।

डॉ. विराम वाष्र्णेय, वेटनरी चिकित्सक, सुरेंद्र नगर ने बताया कि सफेद चूहे के आंख पर लगभग 25 ग्राम का ट्यूमर था। जिसे दो घंटे के आपरेशन के बाद निकाला गया। घाव 20 दिन में पूरी रिकवर हो गया। अब चूहा पूर्ण रूप से स्वस्थ है। अगर किसी भी जानवर को इस तरह की परेशानी है तो उसे बिना देरी किए वेटनरी चिकित्सक को दिखाएं।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)