उत्तर प्रदेश बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश यादव की स्वागत समारोह में गोली मार कर हत्या

  • Follow Newsd Hindi On  
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश यादव की स्वागत समारोह में गोली मार कर हत्या

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की आगर कचहरी में गोली मार कर हत्या कर दी गई। दो दिन पहले ही उन्होंने अध्यक्ष पद के चुनाव में जीत दर्ज की थी। आगरा कचहरी में स्वागत समारोह के दौरान गोली कांड हुआ है। अधिवक्ता मनीष द्वारा गोली चलाने का आरोप है।

स्वागत समारोह में साथी वकील ने मारी गोली

दरवेश यादव अध्यक्ष बनने पर स्वागत समारोह के बाद वरिष्ठ आगरा कचहरी में अधिवक्ता अरविंद कुमार मिश्रा के चैम्बर में बैठी थीं। वहीं पर पूर्व सहयोगी अधिवक्ता मनीष शर्मा ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से दरवेश यादव को अंधाधुन तीन गोली मारी दीं। इसके बाद खुद को भी मनीष ने दो गोली मारी ली। मनीष शर्मा को सिकंदरा हाइवे स्थित रेनबो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दरवेश को पुष्पांजलि अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। हत्या के कारणों का पता नही चल सका है।


दो दिन पहले ही बनी थीं अध्यक्ष

गौरतलब है कि दरवेश यादव को दो दिन पहले ही उत्तर प्रदेश बार काउंसिल का अध्यक्ष चुना गया था। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के इतिहास में वह पहली महिला अध्यक्ष थीं।

मूल रूप से एटा जिले की रहने वाली दरवेश 2016 में बार काउंसिल की उपाध्यक्ष और 2017 में कार्यकारी अध्यक्ष रह चुकी थीं। पहली बार वह 2012 में सदस्य पर पर विजयी हुई थीं। तभी से बार काउंसिल में सक्रिय थीं। 2004 में वकालत शुरू करने वाली दरवेश यादव ने आगरा से ही विधि स्नातक की डिग्री हासिल की थी।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)