बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर बड़ा एलान किया है। मायावती ने कहा कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। हमारा गठबंधन बेहतर स्थिति में है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में उनका चुनाव न लड़ना पार्टी के हित में रहेगा।
इससे पहले सपा और बसपा के गंठबंधन के बाद इस बात की चर्चा जोरों पर है थी कि क्या मायावती लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी। आज प्रेसवार्ता के बाद इन सभी अटकलों पर विराम लग गया और यह साफ हो गया के मायावती 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी।
Bahujan Samaj Party (BSP) Chief Mayawati: I will not contest the Lok Sabha elections. pic.twitter.com/88oGmtd6Ww
— ANI UP (@ANINewsUP) March 20, 2019