UP ByPoll Result 2019: उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर कौन जीता-कौन हारा

  • Follow Newsd Hindi On  
यूपी उपचुनाव: उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर कौन जीता-कौन हारा

UP Bypoll Final Result 2019: उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। इसमें भाजपा ने 8 और सपा ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है। समाजवादी पार्टी ने रामपुर के अलावा जलालपुर और जैदपुर पर सीट जीतकर अपने विधायकों की संख्या में इजाफा किया है तो बसपा और कांग्रेस का इन चुनावों में खाता नहीं खुल पाया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लखनऊ कैंट, गोविन्दनगर मनिकपुर, बलहा, इगलास, गंगोह, घोसी, प्रतापगढ़ पर भाजपा की सहयोगी अपना दल जीतने में कामयाब रही।

समाजवादी पार्टी ने रामपुर में आजम का गढ़ बचाने में कामयाब रही तो अंबेडकरनगर के जलालपुर और बाराबंकी के जैदपुर में सपा ने जीत के झंडे गाड़े। भाजपा को जैदपुर की सीट गंवानी पड़ी, जबकि सपा ने जलालपुर सीट को बसपा से छीन ली है।


आइये जानते हैं किस सीट से कौन जीता…

जलालपुर सीट से बसपा उम्मीदवार छाया वर्मा जीतीं

जलालपुर सीट से सपा प्रत्याशी सुभाष राय जीत गए हैं। उन्होंने बसपा उम्मीदवार छाया वर्मा को 790 वोटों से हराया।

घोसी सीट पर बीजेपी प्रत्याशी विजयी

घोसी विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजभर करीब 2500 वोटों से जीत गए हैं। उन्होंने कड़े मुकाबले में निर्दलीय प्रत्याशी सुधाकर कुमार को हराया। बसपा उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहे।


गंगोह सीट पर बीजेपी की जीत

सहारनपुर विधानसभा के गंगोह उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी किरत सिंह 5362 वोटों से जीत गए। शुरुआत से ही कांग्रेस प्रत्याशी नोमान मसूद लगातार आगे चल रहे थे। हालांकि बाद में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।

बलहा सीट पर भाजपा उम्मीदवार सरोज सोनकर जीतीं

बहराइच उपचुनाव में बलहा सीट पर भाजपा उम्मीदवार सरोज सोनकर ने जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 89 हजार 627 वोट मिले। सरोज सोनकर ने सपा प्रत्याशी किरन भारती को 46 हजार 481 मतों से पराजित किया।

रामपुर विधानसभा उपचुनाव में सपा उम्मीदवार तंजीन फात्मा ने जीत दर्ज की है।

डॉ तंजीम फातिमा, सपा-79037
भारत भूषण, भाजपा-71310

मानिकपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी की जीत

चित्रकूट जिले की मानिकपुर विधानसभा की मतगणना पूरी हो चुकी है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने जीत बरकरार रखी। भाजपा प्रत्याशी आनंद शुक्ला 15000 से अधिक वोटों से जीत चुके हैं। वहीं दूसरे नंबर पर सपा के डॉक्टर निर्भय सिंह और तीसरे नंबर पर बसपा के राजनारायण कोल रहे।

इगलास विधानसभा सीट पर बीजेपी की जीत

अलीगढ़ की इगलास विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सहयोगी ने बसपा के प्रत्याशी अभय कुमार बंटी को 25937 वोटों से हरा दिया है।

प्रतापगढ़ सीट पर अपना दल विजयी

प्रतापगढ़ सीट पर 27वें राउंड के बाद अपना दल और भाजपा गठबंधन प्रत्याशी राजकुमार पाल चुनाव जीत गए। दूसरे स्थान पर सपा उम्मीदवार रहे।

गोविंद नगर से बीजेपी के सुरेंद्र मैथानी जीते

कानपुर के गोविंद नगर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने अपनी बादशाहत बरकरार रखी। भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र मैथानी ने कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर को 20720 मतों से पराजित किया।

लखनऊ कैंट विधानसभा से बीजेपी जीती

लखनऊ कैंट विधानसभा से भाजपा के सुरेश चंद्र तिवारी को विजेता घोषित कर दिया गया। उन्हें 50288 वोट मिले। सुरेश चंद्र तिवारी ने सपा के आशीष चतुर्वेदी को हराया।

जैदपुर सीट से सपा के गौरव जीते

बाराबंकी की जैदपुर सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार गौरव रावत ने जीत हासिल कर ली है। उन्हें कुल 77 हजार 401 वोट मिलें। दूसरे स्थान पर 72 हजार 892 वोटों के साथ भाजपा प्रत्याशी रहे।


Bypoll Results 2019 LIVE Update: देशभर में हुए उपचुनाव के नतीजों की ताजा जानकारी

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)