UP: कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रतापगढ़ की पूर्व सांसद रत्ना सिंह ने थामा BJP का हाथ

  • Follow Newsd Hindi On  
UP: कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रतापगढ़ की पूर्व सांसद रत्ना सिंह ने थामा BJP का हाथ

उपचुनाव से पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस को आज बड़ा झटका लगा है। पार्टी की वरिष्ठ नेता और तीन बार की सांसद रहीं राजकुमारी रत्ना सिंह आज भाजपा में शामिल हो गईं। रत्ना सिंह प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभा में भाजपा में शामिल हुईं।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। प्रतापगढ़ की पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता राजकुमारी रत्ना सिंह अपने समर्थकों के साथ आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गई। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रतापगढ़ के गड़वारा में आज होने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभा में इसकी सार्वजनिक घोषणा हुई। इस मौके पर उनके पुत्र भुवन्यु सिंह के भी मौजूद थे। रत्ना सिंह उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी से नाराज चल रही थीं।


पहले राजकुमारी रत्ना के भाजपा में शामिल होने का कार्यक्रम लखनऊ में था, लेकिन इस बीच विधानसभा उपचुनाव की सरगर्मी बढ़ने से इसमें बदलाव किया गया। अब पूर्व सांसद रत्ना मंगलवार को गड़वारा में मुख्यमंत्री के समक्ष भाजपा में शामिल होंगी।

पिता रह चुके हैं पूर्व विदेश मंत्री

ज्ञात हो कि राजकुमारी रत्ना सिंह पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय राजा दिनेश सिंह की पुत्री हैं। राजा दिनेश सिंह प्रतापगढ़ से चार बार और उनकी पुत्री राजकुमारी रत्ना सिंह तीन बार 1996, 1999 और 2009 में सांसद रह चुकी हैं। रत्ना सिंह का परिवार शुरू से ही कांग्रेसी रहा है। इनके परिवार में रामपाल सिंह कांग्रेस के संस्थापक सदस्य थे। पिता राजा दिनेश सिंह कांग्रेस की सरकार में विदेश मंत्री रहे। वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के बहुत करीबी थे। इसके चलते नेहरू-गांधी परिवार उनको बहुत महत्व देता था। बिना सांसद रहे भी उन्हें मंत्री बनाया गया था। अचानक राजकुमारी रत्ना के कांग्रेस से नाता तोड़ने के फैसले पर प्रदेश कांग्रेस हतप्रभ है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)