Uttar Pradesh: 6 दिन तक गढ़मुक्तेश्वर में लॉकडाउन का ऐलान, जानें किसको मिलेगी छूट और किसपर है रोक

  • Follow Newsd Hindi On  
Uttar Pradesh: 6 दिन तक गढ़मुक्तेश्वर में लॉकडाउन का ऐलान, जानें किसको मिलेगी छूट और किसपर है रोक

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में सरकार ओर से 25 से 30 नवम्बर तक लॉकडाउन का आदेश दिया गया है। इसके बाद यहां केवल शादी के लिए आने वाले वाहनों को छूट दी जाएगी। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि, गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। यही कारण है कि इस बार कोरोना की वजह से यहां पर लॉकडाउन लगया गया है।

पश्चिम यूपी के मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, जैसे जिलों में श्रद्धालुओं को रोकने के लिए पत्र भेजा गया है। भारी संख्या में श्रद्धालु को रोकने के लिए मेरठ, बुलंदशहर, नोएडा और गाजियाबाद की सीमा पर बेरिकेडिंग की जा रही है।


इसके बाद प्रशासन अन्य राज्यों को भी लेटर भेजने की तैयारी में है। गंगा स्थान पर लगने वाले मेला को भी इससे पहले स्थगित किया जा चुका है। इन सब के बाद से पूरे हापुड़ जिले में धारा 144 लागू कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो, दीप दान के लिये आने वालों को मिलेगी छूट दी जा सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि गंगा स्नान के लिए यहां विभिन्न प्रदेशों से 50 लाख लोग आते हैं। इस बार कार्तिक पूर्णिमा 30 नवंबर को है।

त्योहारों के कारण यूपी में कम हो गई कोरोना सैंपलिंग की संख्या एक बार फिर बढ़ाई जा रही है। पिछले 24 घंटे में एक लाख 43 हजार से ज्यादा लोगों की सैंपलिंग की जा चुकी है। जल्द ही डेढ़ लाख टेस्ट हर दिन किए जाएंगे। कोरोना पर अपडेट देते हुए यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने गुरुवार को बताया कि, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,586 नए मामले सामने आए हैं। इस समय प्रदेश में एक्टिव केस 22,757 है। जो व्यक्ति संक्रमित होने के बाद रिकवर हो गए हैं उनकी संख्या 4,88,911 है।

उन्होंने आगे कहा कि, प्रदेश में रिकवरी प्रतिशत 94.18% है। संक्रमित लोगों में से कुल 7480 लोगों की मौत हुई है। कल प्रदेश में 1,43,461 सैंपल्स की जांच की गई। त्योहारों के दौरान टेस्टिंग में जो कमी आ रही थी उसे दूर कर डेढ़ लाख सैंपल्स प्रतिदिन के टारगेट को जल्द हासिल करेंगे।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)