Video: Uttar Pradesh के जौनपुर में युवक ने पिता-पुत्र पर किया तमंचे से हमला, बेटे की मृत्यु

  • Follow Newsd Hindi On  
Bihar: पूर्व विधायक के पुत्र की गोली मारकर हत्या

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की छवि ह्मेशा से अपराध की रही है। अपराध से जुड़ी एक खबर अब यूपी के जौनपुर से आ रही है। मामुली से एक रास्ते के विवाद में पड़ोसीयों ने पिता पुत्र पर गोली बरसा दी। हमले में बेटे की मृत्यु हो गई है। इस हमले में पिता भी गंभीर रूप से घायल है। पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना जौनपुर के शाहगंज के कोतवाली थाना क्षेत्र के भरौली गांव की बताई जा रही है। इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक लड़का हाथ में पिस्‍टल लिए तीन-चार लोग से छीनाछपटी करते दिख रहा है। छीनाछपटी के दौरान लड़का गोली चला देता है। उसे रोकने का प्रयास कर रहे एक लड़के को गोली लग जाती है और वह वहीं गिर जाता है।



वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पंहुच गई। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अभी तक मिली जानकारी मिली है उसके अनुसार भरौली गांव के निवासी इस्तियाक का अपने पड़ोसीयों से रास्ते को लेकर विवाद था। उनके बीच पुरानी खटास भी चली आ रही थी। वारदात वाले दिन भी इसे लेकर झगड़ा हुआ था। उस दिन पुलिस तक मामला पहुंचा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने इस मामले को लेकर बयान दिया है।

शनिवार को लगभग सुबह साढ़े 10 बजे एक बार फिर से दोनों पक्षों में यही विवाद शुरू हो गया। इसी बीच एक पक्ष ने तंमचे से गोलियां बरसा दीं। गोली इश्तियाक और उसके बेटे ओसामा को लग गई। उन्‍हें नजदीकी अस्‍पताल ले जाया गया। अस्‍पताल में डॉक्टरों ने ओसामा को मृत घोषित कर दिया। पिता का इलाज अभी चल रहा है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)