कभी-कभी एक जैसे अपराधों की बाढ़ आ जाती है- UP के नए ADG पीवी रामा शास्त्री

  • Follow Newsd Hindi On  
कभी-कभी एक जैसे अपराधों की बाढ़ आ जाती है- UP के नए ADG पीवी रामा शास्त्री

उत्तर प्रदेश के नए अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) पीवी रामा शास्त्री ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य है, यहां हमेशा चुनौतियां रहेंगीं। पिछले दो सालों में प्रदेश में अपराधों में कमी आई है, लेकिन कभी-कभी एक जैसे अपराधों की बाढ़ आ जाती है। हमारी प्राथमिकता है कि अपराध न हो।

पुलिस महानिदेशक (DGP) ने हाल में डीएम, एसपी को महिलाओं के प्रति अपराध करने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। पुलिस के खिलाफ जो शिकायतें मिलेंगी, उनकी जांच कराई जाएगी। जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी।


1989 बैच के IPS  अधिकारी हैं रामा शास्त्री

गौरतलब है कि पीवी रामा शास्त्री मूल रूप से आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिले के रहने वाले हैं। वह 1989 बैच के IPS अधिकारी हैं। उन्होंने सालों तक CBI अकादमी के डायरेक्टर पद पर रहते हुए इंटर एजेंसी ट्रेनिंग की जिम्मेदारी संभाली थी।

साल 2006 में उन्हें पुलिस डिपार्टमेंट के सर्वोच्च सम्मान पुलिस सर्विस मैडल से भी सम्मानित किया जा चुका है। वह भारत सरकार की NIA में बतौर IG अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पीवी रामा शास्त्री पूर्व में जॉइंट सेक्रेटरी, कन्ज्यूमर अफेयर्स भारत सरकार में नियुक्त थे।


UP में प्रशासनिक फेरबदल: 15 जिलों के कप्तान सहित 25 IPS अफसरों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)