रायबरेली: अस्पताल में योगी के दौरे के चलते बिस्तरों पर बिछाई गई भगवा चादर

  • Follow Newsd Hindi On  
Ayodhya to get 500 crore projects on August 5

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यहां दौरे से पहले मंगलवार को रायबरेली के जिला अस्पताल के वार्डो में भगवा धारियों वाली बेडशीट (चादर) बिछाई गई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एन.के. श्रीवास्तव ने कहा कि बेडशीट के बारे में कुछ भी असामान्य नहीं है।

उन्होंने कहा, “प्रत्येक दिन यह बदली जा रही हैं या नहीं, यह सुनिश्चित करने के लिए बेडशीट का रंग कोडित किया गया है।” हालांकि, सूत्रों ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब भगवा रंग की चादर का इस्तेमाल अस्पताल में किया गया है।


UP: मंत्रिमंडल विस्तार के बाद योगी आदित्यनाथ की नसीहत, नए मंत्री ट्रांसफर गेम से दूर रहें

संभावना है कि मुख्यमंत्री अस्पताल का औचक निरिक्षण करें। हालांकि, यहां का दौरा उनके कार्यक्रम का हिस्सा नहीं है।

मुख्यमंत्री योगी राणा बेनी माधोसिंह की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रायबरेली आ रहे हैं। वह शहीद चौक पर भी श्रद्धांजलि देंगे और फिर लखनऊ लौटने से पहले यहां एक अन्य समारोह में भाग लेंगे।

संयोग से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी राय बरेली में हैं, वह यहां पूर्व विधायक अखिलेश सिंह के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने आई हैं। विधायक की बेटी अदिति सिंह अब कांग्रेस की विधायक हैं। कैंसर के चलते 20 अगस्त को अखिलेश सिंह का निधन हो गया।



UP: योगी सरकार ने खत्म किए भत्ते, कर्मचारी खोलेंगे सरकार के खिलाफ मोर्चा

UP : मंत्रिमंडल विस्तार से भाजपा ने साधे कई निशाने, अब सपा और बसपा के वोटबैंक पर नजर

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)