UP: संतकबीरनगर के कांग्रेस प्रत्याशी की गाड़ी पर हुआ पथराव, अंडे भी फेंके

  • Follow Newsd Hindi On  
UP: संतकबीरनगर के कांग्रेस प्रत्याशी की गाड़ी पर हुआ पथराव, अंडे भी फेंके

लोकसभा चुनाव के इस माहौल में कभी-कभी चौंकाने वाली खबरें भी आती हैं। ऐसी ही एक खबर आई है उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर से। लोकसभा चुनाव के लिए संतकबीरनगर सीट से कांग्रेस पार्टी के घोषित प्रत्याशी परवेज खान की कार पर अंडे फेंके गए और उनकी कार का शीशा तोड़ दिया गया। कार्यकर्ताओं की शिकायत पर केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर सोमवार को वार्ता करने पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव सचिन नायक को भी कार्यकर्ताओं का विरोध झेलना पड़ा। जमकर नारेबाजी और हंगामा हुआ।

जिलाध्यक्ष परवेज खान को कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी बनाने के बाद हाईकमान से इसकी शिकायत हुई। हाई कमान के निर्देश पर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक सोमवार को शहर के एक होटल में पहुंचे। उनके पहुंचने पर एक पक्ष के समर्थकों ने नारेबाजी करना शुरू कर दिया। होटल के गलियारे में समर्थकों ने नारेबाजी कर हंगामा काटा। विवाद की सूचना पर सीओ सिटी रमेश कुमार और कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।


आक्रोशित लोगों को शांत कराकर सभी को होटल से बाहर किया। इसके बाद राष्ट्रीय सचिव ने सभी के साथ बातचीत कर उनका पक्ष जाना। राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से बाचतीत करने के लिए पहुंचे है। पूरे मामले की रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व को सौंपी जाएगी।

इस संबंध में शीर्ष नेतृत्व को निर्णय लेगा। इसके बाद वे रवाना हो गए। उनके जाने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी परवेज खान के वाहन पर कुछ लोगों ने अंडे और पत्थर फेंके। इससे गाड़ी का शीशा टूट गया। परवेज खान का कहना है कि इसकी सूचना केन्द्रीय नेतृत्व को दे दी है। जो निर्देश होगा किया जाएगा।


UP: वोट मांगने गए भाजपा सांसद हुए लोगों के गुस्से का शिकार, गाड़ी पर किया पथराव


UP: गोरखपुर से सपा उम्मीदवार का आरोप, कहा- भाजपा-निषाद पार्टी में 50 करोड़ की डील

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)