भाजपा सांसद कलराज मिश्र नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, कहा- मुझपर कई जिम्मेदारियां

  • Follow Newsd Hindi On  
भाजपा सांसद कलराज मिश्र नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, कहा- मुझपर कई जिम्मेदारियां

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और नरेंद्र मोदी सरकार में लघु उद्योग राज्‍य मंत्री रहे कलराज मिश्र इस बार लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने खुद इसकी घोषणा की है। कलराज मिश्रा का यह बयान तब आया है, जब कि भाजपा ने अभी उत्तर प्रदेश के उम्मीदवारों की सूची भी नहीं घोषित की। उन्‍होंने सवांददाताओं के साथ बातचीत में कहा, मैं इस बार चुनाव नहीं लड़ूंगा, मुझे पार्टी द्वारा कई अन्य जिम्मेदारियां दी गई हैं, इसलिए मेरा समय उसी के प्रति समर्पित होगा।

मालूम हो कलराज मिश्र भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और देवरिया लोकसभा सीट से सांसद हैं। ऐसा कहा जाता है कि वे पार्टी के सबसे विश्वासपात्र और कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता रहे हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि वे पद के भूखे कभी नहीं रहे वे हमेशा समर्पित भाव से काम करते रहे हैं।


1 जुलाई 1941 को जन्‍मे कलराज मिश्र 3 बार (1978, 2001 और 2006) राज्‍यसभा के सांसद रह चुके हैं। कलराज मिश्र ने महज 14 साल की उम्र में आरएसएस से जुड़ गये थे। वे उत्तर प्रदेश सरकार में 1997 से 2000 के बीच कैबिनेट मंत्री भी रहे। उन्‍होंने 2012 में पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीते। 2014 में वे देवरिया से सांसद चुने गये।

2017 में मंत्री पद से दिया था इस्तीफा

देवरिया सांसद कलराज मिश्र को मोदी कैबिनेट में जगह मिली थी। मगर वर्ष 2017 में कैबिनेट फेरबदल के दौरान उन्होंने लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योग मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। बाद में उन्होंने मीडिया से बातचीत कर इसके पीछे वजह भी बताई थी। कहा था कि उन्होंने खुद ही प्रधानमंत्री को इस्तीफा दिया है। प्रधानमंत्री  उनके काम से खुश हैं। नेतृत्व जो कहेगा जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वह संगठन के आदमी हैं और संगठन के लिए काम करते रहेंगे।



उप्र : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की बहू कांग्रेस में शामिल

बिहार : भाजपा के पूर्व सांसद कांग्रेस में शामिल

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)