लॉकडाउन को लेकर हुआ विवाद, गोली मारकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

  • Follow Newsd Hindi On  
Bihar: पूर्व विधायक के पुत्र की गोली मारकर हत्या

भारत में कोरोना वायरस लगातार फैलता जा रहा है। अबतक सैकड़ों लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इसी को देखते हुए सरकार ने पूरे भारत में लॉकडाउन लगा रहा है ताकि इसे फैलने से रोका जा सके। वहीं, इस बीच लॉकडाउन के विवाद में एक युवक के गोली मारकर हत्या कर दी है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आजमगढ़ (Azamgarh) जिले के एक गांव में लॉकडाउन (Lockdown) के लिए गांव के बाहर बास-बल्ली लगाने पर विवाद हो गया। इसी बीच दो पक्षों में गोलीबारी शुरू हो गई। एक पक्ष के युवक की गोली लगने से मौत हो गई।


क्या था पूरा मामला?  

आजमगढ़ (Azamgarh) के बिलरियागंज थाने के खानपुर भगतपट्टी गांव में लॉकडाउन (Lockdown)  के लिए गांव के बाहर कुछ लोग बास बल्ली लगा रहे थे। इसी को लेकर कहासुनी होने लगी। इसी बीच दोनों पक्षों में से किसी ने गोली चला दी। गोली गांव के ही एक युवक को लगी। जब तक उसे अस्पताल ले जाया जता उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।

इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। तुरंत ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


यूपी में क्वायरैंटाइन से भागे युवक ने आत्महत्या की


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)