उत्तर प्रदेश के एटा में करवा चौथ की खरीददारी कर रही महिला ने एक लड़की को जमकर पकड़कर पीट दिया। ऐसा कहा जा रहा है कि लड़की ने महिला को आंटी कह दिया था। लड़की के आंटी कहने पर वह महिला भड़क गई और खरीददारी छोड़कर लड़की को बीच बाजार में ही बाल पकड़ पर पीटना शुरू कर दिया। बाजार में मौजूद पुलिस ने मामले में बीच बचाव किया।
इस घटना का वीडीयो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि त्योहारी सीजन होने के वजह से आजकल खरीददरी को लेकर काफी चहल पहल है। बाबूगंज बाजार में पिछले दिनों हुई मारपीट के बाद से ही काफी संख्या में पुलिस वहां तैनात रहती है।
यूपी के एटा में एक महिला से किशोरी ने आंटी कह दिया। इस पर महिला अपना आपा खो बैठी और किशोरी को भरे बाजार पीटने लगी। pic.twitter.com/eX5CZNYPiG
— Newsd Hindi (@NewsdHindi) November 3, 2020
कुछ महिलाएं सोमवार देर शाम एक दुकान पर खरीददारी करने के लिए खड़ी थी। इसी दौरान एक लड़की ने एक महिला को आंटी जी कह दिया। इतना सुनते ही वह महिला भड़क गई। खरीददारी छोड़कर वह मारपीट पर उतारू हो गई। उस महीला ने लड़की की बाल पकड़ पकड़ की पिटाई की।
मारपीट का वजह से वहां भगदड़ सी हो गई। मारपीट होते देख महिला पुलिस और अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे तो दोनों को किसी तरह अलग किया गया। जब पुलिस ने पूछा तो पता चला कि युवती ने एक महिला को आंटी कह दिया था।