UP: चंद्रयान-2 के लिए पुल पर चढ़ प्रार्थना कर रहा युवक, नीचे उतरने के लिए रखी अनोखी शर्त

  • Follow Newsd Hindi On  
UP: चंद्रयान-2 के लिए पुल पर चढ़ प्रार्थना कर रहा युवक, नीचे उतरने के लिए रखी अनोखी शर्त

चंद्रयान-2 के असफल होने के बाद पूरे देश में निराशा का माहौल है। मगर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक व्यक्ति ने चंद्रयान-2 को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा कर दिया। सोमवार रात हाथों मे तिरंगा लेकर एक युवक यमुना ब्रिज के पिलर पर चढ़कर अजीब तरह की मांग करने लगा। युवक चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम से सम्पर्क करने की मांग कर रहा था।

मामला सोमवार रात का है जब एक सनकी युवक हाथों में तिरंगा लेकर प्रयागराज के यमुना ब्रिज के पिलर पर चढ़ गया। घटना की खबर फैलते ही ब्रिज पर लोगों का मजमा लगना शुरू हो गया। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन देर रात तक वह नीचे नहीं उतरा।


उपर से ही भेजा संदेश

काफी मशक्कत के बाद पिलर पर चढ़े युवक ने एक लोहे की प्लेट में बांधकर पन्ने में लिखकर अपना संदेश भेजा, जिसमें लिखा था कि जब तक चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम से इसरो का सम्पर्क नहीं हो जाता है। तब-तक वो पिलर पर ही रहकर चंद्रदेव से प्रार्थना करेगा।

युवक के संदेश मिलने के घंटों बाद भी देर रात क़रीब 11 बजे तक पुलिसकर्मी उसे समझाकर नीचे उतारने की कोशिशों में लगे रहे लेकिन कामयाबी नहीं मिली। आखिरकार पुलिस वहां से चली गई। युवक का नाम रजनीकांत है, जो प्रयागराज के यमुनापार के मांडा थाना इलाके का रहने वाला है।


चंद्रयान-2 पर इसरो की उपलब्धि ने भारत को गौरवान्वित किया : शाह


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)