उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में 2 प्रवासियों की मौत

  • Follow Newsd Hindi On  

जालौन (उत्तर प्रदेश), 15 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के गीर्थन गांव में मिनी-ट्रक और एक अन्य वाहन की शुक्रवार तड़के हुई टक्कर में महिला सहित मिनी-ट्रक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हो गए।

मिनी-ट्रक में मुंबई से वापस लौट रहे 46 प्रवासी मजदूर सवार थे। सभी घायल व्यक्तियों को ओराई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त कर जिले के अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये और दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों के लिए 50-50 हजार रुपये की घोषणा की है।

— आईएएनएस


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)