उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एन.डी. तिवारी का निधन

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एन.डी. तिवारी का गुरुवार को यहां एक निजी अस्पताल में लंबी बीमारी बाद निधन हो गया। तिवारी 93 साल के थे। अस्पताल के सूत्रों से यह खबर मिली।

वृद्धावस्था और गुर्दे की समस्याओं से जूझ रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री का साकेत के मैक्स अस्पताल में गुरुवार को दोपहर तीन बजे निधन हुआ।


दो राज्यों के मुख्यमंत्री रहने वाले पहले भारतीय तिवारी जुलाई से अस्पताल के इंटेसिंव केयर यूनिट (आईसीयू) में थे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त किया है और कहा कि उनके लिए यह एक निजी नुकसान है।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)