वांग यी : अफ्रीका अंतर्राष्ट्रीय सहयोग का बड़ा मंच

  • Follow Newsd Hindi On  

बीजिंग, 6 जनवरी (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 5 जनवरी को नाइजीरिया की राजधानी अबुजा में नाइजीरिया के विदेश मंत्री जेफ्री ओनेएमा के साथ न्यूज ब्रीफिंग की। वांग यी ने कहा कि अफ्रीका अंतर्राष्ट्रीय सहयोग का बड़ा मंच है, बड़े देशों की प्रतिस्पर्धा का अखाड़ा नहीं है।

वांग यी ने कहा कि चीन और अफ्रीका के बीच मित्रता समय की परीक्षा में खरी उतर चुकी है, जो प्राचीन और मजबूत है। अफ्रीका को दी जाने वाली चीन की सहायता पर कोई राजनीतिक शर्त नहीं लगायी गयी। चीन ने अफ्रीका के अंदरूनी मामलों में कभी हस्ताक्षर नहीं किया। चीन-अफ्रीका सहयोग मंच की स्थापना के बाद पिछले 20 सालों में चीन-अफ्रीका व्यापार और अफ्रीका में चीन के प्रत्यक्ष निवेश क्रमश: 20 और 100 गुणा अधिक रहे। चीन ने अफ्रीका में 6,000 किलोमीटर से लंबी रेलवे, 6,000 किलोमीटर राजमार्ग, करीब 20 बंदरगाह, 80 से अधिक बड़े बिजली संस्थापन, 130 से अधिक चिकित्सा संस्थान, 45 स्टेडियम और 170 से अधिक स्कूलों का निर्माण किया। इसके अलावा, चीन ने 48 अफ्रीकी देशों को 21,000 चिकित्सकों को भेजा, करीब 22 करोड़ अफ्रीकी लोगों का इलाज किया गया है।


वांग यी ने कहा का चीन और अफ्रीका के बीच सहयोग से स्थानीय आर्थिक और सामाजिक विकास में बड़ा परिवर्तन हुआ है, जिससे अफ्रीकी लोगों का जीवन स्तर बढ़ा है।

वांग यी ने कहा कि चीन का हमेशा यही विचार रहा है कि अफ्रीका अंतर्राष्ट्रीय सहयोग का बड़ा मंच है, बड़े देशों की प्रतिस्पर्धा का अखाड़ा नहीं है। अफ्रीका के विकास का समर्थन करना अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की समान जिम्मेदारी है। विभिन्न देशों को अफ्रीका की प्रभुसत्ता का सम्मान करने और अफ्रीका की इच्छा सुनने के आधार पर अफ्रीका के साथ सहयोग करना चाहिए।

वांग यी ने कहा कि चीन महामारी की रोकथाम में अफ्रीका का ²ढ़ समर्थन करता है, आर्थिक पुनरुत्थान तेज करने और चीन-अफ्रीका सहयोग उन्नत करने में अफ्रीका का ²ढ़ समर्थन करता है और अंतर्राष्ट्रीय प्रभाव बढ़ाने में भी अफ्रीका का ²ढ़ समर्थन करता है।


(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

— आईएएनएस

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)