वैश्विक पर्यावरण के प्रशासन के लिए योगदान देगा चीन

  • Follow Newsd Hindi On  

बीजिंग, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र संघ के जैव विविधता शिखर सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 30 सितंबर को वीडियो भाषण दिया और विभिन्न देशों से पारिस्थितिकी सभ्यता और बहुपक्षवाद पर कायम रहते हुए हरित विकास करने और जिम्मेदारी को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने जोर दिया कि चीन मानव जाति और प्रकृति के मेल से रहने के आधुनिकीकरण का निर्माण करेगा, मानव साझे भाग्य वाले समुदाय की विचारधारा से जैव विविधता के संरक्षण को मजबूत करेगा और विश्व पर्यावरण प्रशासन के लिए अपना योगदान देगा।

अपने भाषण में शी चिनफिंग ने कहा कि जैव विविधता मानव जाति के अस्तित्व और विकास का महत्वपूर्ण आधार है। हमें प्रकृति का सम्मान कर प्रकृति की रक्षा करनी चाहिए और मानव जाति और प्रकृति के सामंजस्य रूप से रहने के रास्ते की खोज करनी चाहिए, आर्थिक व पारिस्थितिकी संरक्षण के मेल से एकीकृत कर एक समृद्ध, स्वच्छ और सुन्दर दुनिया का सहनिर्माण करना चाहिए।


शी चिनफिंग ने आगे कहा कि विश्व के विभिन्न देश मानव साझे भाग्य वाला समुदाय है। हमें संयुक्त राष्ट्र संघ के केंद्र वाली अंतर्राष्ट्रीय सिस्टम की ²ढ़ रक्षा करनी चाहिए, अंतर्राष्ट्रीय नियमों और प्रतिष्ठा की रक्षा करनी चाहिए और विश्व पर्यावरण प्रशासन के स्तर को उन्नत करना चाहिए। चीन सक्रिय रूप से विश्व पर्यावरण प्रशासन में भाग लेगा, जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता संबंधी संधियों का कड़ाई से पालन करेगा।

अगले साल चीन युन्नान प्रांत की राजधानी खुनमिंग में जैव विविधता संधि के 15वें संस्थापक पक्षों के सम्मेलन का आयोजन करेगा। भाषण के अंत में शी चिनफिंग ने सब लोगों के खुनमिंग आने का निमंत्रण भी दिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)


— आईएएनएस

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)