व्हील चेयर क्रिकेटर खिलाड़ियों ने सबका मन मोहा

  • Follow Newsd Hindi On  

नोएडा, 16 मार्च (आईएएनएस)| भारत की दूसरी व्हील चेयर क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन यहां जोरों पर है और इसमें खेल रहे देश भर से आए 180 से अधिक व्हील चेयर क्रिकेटरों का जज्बा देखते ही बन रहा है। व्हील चेयर क्रिकेट दिल्ली ने शनिवार को दिल्ली खेल पत्रकार संघ (डीएसजेए) के साथ 10 ओवर का एक मैत्री मैच खेला, जिसे खेल पत्रकारों ने जीत लिया।

इस मैच में व्हील चेयर क्रिकेटरों ने हालांकि जिस तरह क्षेत्ररक्षण और बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया वह काबिले तारीफ था। खिलाड़ियों ने गोता लगाकर कई गेंदों को रोका, जिस पर दर्शकों तालियों के साथ उनका स्वागत किया।


चैंपियनशिप का आयोजन व्हीलचेयर क्रिकेट इंडिया ने एम्रोस कंसल्टिंग के साथ किया है। व्हील चेयर क्रिकेट इंडिया के संस्थापक और सीईओ स्क्वाड्रन लीडर अभय प्रताप सिंह और एम्रोस कंसल्टिंग की निदेशक मोनिका अग्रवाल ने टूर्नामेंट की जानकारी देते हुए बताया कि भारत की दूसरी व्हील चेयर क्रिकेट चैंपियनशिप में देश भर से 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

चारों पूल से शीर्ष टीम सेमीफाइनल में पहुंची है। पूल ए से छत्तीसगढ़, पूल बी से कर्नाटक, पूल सी से गुजरात और पूल डी से पंजाब ने सेमीफाइनल में जगह बनायी है।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)