Video : भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े ‘कलरफुल फगुआ’ से दर्शकों को होली के रंग में रंगने को तैयार

  • Follow Newsd Hindi On  
Video : भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े 'कलरफुल फगुआ' से दर्शकों को होली के रंग में रंगने को तैयार

इस होली तैयार हो जाइए भोजपुरी सिने जगत की फेमस एक्ट्रेस पाखी हेगड़े के रंग में रंगने के लिए। पाखी अपना पहला गाना ठीक होली से पहले और होली की थीम पर लेकर आई हैं। गाने के बोल हैं..’कलरफुल फागुआ रंग पाखी के संग’। भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde) अब सिंगर बन गई हैं। अपनी आवाज से वो सबको दिवाना बनाने के लिए तैयार हैं। मंगलवार को पाखी हेगड़े का एक होली गाना लोटस म्यूजिक भोजपुरी चैनल द्वारा रिलीज़ किया गया है। गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर वायरल हो गया।

भोजपुरी की लगभग दर्जनों फिल्मों में काम कर चुकीं हैं पाखी

पाखी ने भोजपुरी की लगभग दर्जनों फिल्मों में काम किया हैं, लोगों के उनकी फिल्में बेहद पसंद भी आती हैं।  लेकिन अब देखना होगा कि क्या सिगिंग की दुनिया में पाखी वही कमाल दिखा पाती हैं। पाखी के इस गाने का संगीत और गीत गोविन्द ओझा ने तैयार किया है। पाखी हेगड़े भोजपुरी के कई स्टार्स के साथ काम कर चुकीं हैं। मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव, पवन सिंह, प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ कई फिल्मो में अपना जलवा दिखा चुकीं हैं। पाखी हेगड़े की जोड़ी एक समय में दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के साथ काफी चर्चा में रही है। दोनों ने बैक टू बैक कई फिल्में एक साथ दी थी।  अब होली में अपना पहला गाना लाकर पाखी ने अपने दर्शकों को धूम मचाने मौका दिया है।


भोजपुरी सिनेमा में हीरोइनें बदल रहीं हैं  ट्रेंड

भोजपुरी फिल्मों की खास बात रही है कि इसमें पहले सिर्फ हीरो ही गायक होते थे पर अब इस ट्रेंड को बदलकर आज-कल भोजपुरी हीरोइनें भी गाना गाने लगी हैं। एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और काजल राघवानी के बाद अब पाखी हेगड़े ने भी अपना नया गाना मार्केट में उतार दिया है। नीचे आप यह वीडियो देख सकते हैं।


पाखी एक्टिंग के साथ अब गायन की दुनिया में भी अपने कदम जमाने की तैयारी में हैं। ऐसे में देखना होगा की पाखी का ये गाना होली में कितना हुडदंग मचाता है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)