विकास स्वरूप को विदेश मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया

  • Follow Newsd Hindi On  

विकास स्वरूप को विदेश मंत्रालय में सचिव (कॉन्स्यूलर, पासपोर्ट व वीजा तथा विदेश में बसे भारतीयों के मामले), यानी सेक्रेटरी (CPV & OIA) नियुक्त किया गया है। स्वरूप इससे पहले कनाडा के उच्चायुक्त और  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता भी रह चुके हैं।  इलाहाबाद में वकीलों के घर में जन्मे स्वरूप ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में इतिहास, मनोविज्ञान और दर्शनशास्त्र का अध्ययन किया।

Image result for vikas swaroop


विकास स्वरूप  वर्ष 1986 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं। वह वर्ष 2000 से 2003 के बीच लंदन में पदस्थापित थे और इसी दौरान उन्होंने अपना पहला उपन्यास ‘क्यू एंड ए’ लिखा था। उनका उपन्यास 43 भाषाओं में प्रकाशित हो चुका है। उन्होंने टाइम, न्यूजवीक, द गार्जियन, द टेलीग्राफ (ब्रिटेन), द फिनांसियल टाइम्स (ब्रिटेन) और लिबरेशन समेत कई पत्र-पत्रिकाओं के लिए भी लिखा है। स्वरूप के उपन्यास ‘क्यू एंड ए’ पर ऑस्कर पुरस्कार प्राप्त करने वाली फिल्म ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ बन चुकी है।

 


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)