विकिलीक्स संस्थापक जूलियन असांज लंदन में गिरफ्तार

  • Follow Newsd Hindi On  
विकिलीक्स संस्थापक जूलियन असांज लंदन में गिरफ्तार

 लंदन। विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज को लंदन स्थित इक्वाडोर दूतावास से गिरफ्तार कर लिया गया।

बीबीसी की गुरुवार की रिपोर्ट में पुलिस के हवाले उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की गई है।


यौन उत्पीड़न के एक मामले में स्वीडन प्रत्यर्पित होने से बचने के के लिए असांज पिछले सात साल से दूतावास में शरण लिए हुए थे। बाद में मामले को वापस ले लिया गया था।

मेट्रोपोलिटन पुलिस ने कहा कि उनको हिरासत में ले लिया गया है और उन्हें ‘जल्द ही’ वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)