विश्व खाद्यान्न सुरक्षा के लिए योगदान देता रहेगा चीन

  • Follow Newsd Hindi On  

 बीजिंग, 5 मार्च (आईएएनएस)| संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की 43वीं बैठक में खाद्यान्न अधिकार मुद्दे पर चीन ने कहा कि विश्व का सब से बड़ा विकासशील देश और जिम्मेदार देश होने के नाते, चीन सक्रिय रूप से विश्व की अनाज सुरक्षा के निपटारे में भाग लेता है, बहुपक्षीय व्यापार सिस्टम की दृढ़ता से रक्षा करता है और संयुक्त राष्ट्र के 2030 अनवरत विकास कार्यक्रम का कार्यान्वयन करेगा।

 चीन विश्व अनाज सुरक्षा की रक्षा करने और समान विकास को आगे बढ़ाने में सक्रिय योगदान प्रदान करेगा। चीनी प्रतिनिधि ने कहा कि विश्व खाद्यान्न व्यवस्था में असमानता मौजूद है। विकासशील देश और कमजोर देशों की स्थिति अति गंभीर है। विकसित देशों और संयुक्त राष्ट्र की संबंधित संस्थाओं को विकासशील देशों के अनाज उत्पादन क्षमता को मजबूत करने को मदद देनी चाहिए और पूंजी और तकनीकी सहायता देनी चाहिए, ताकि वे अनाज अधिकार को समान रूप से प्राप्त कर सकें।


चीनी प्रतिनिधि ने कहा कि अमेरिका की भविष्य की खाद्यान्न सप्लाई की गारंटी की योजना में लैंगिक भेदभाव मौजूद है। अमेरिका और यूरोपीय संघ द्वारा अपनाए गए आर्थिक प्रतिबंधों और अन्य कदमों ने अनाज अधिकार को प्राप्त करने में बाधा पहुंचाई है।

अनाज की सुरक्षा विश्व शांति व विकास की अहम गारंटी है, साथ ही मानव साझे भाग्य वाले समुदाय का महत्वपूर्ण आधार भी है। हाल में विश्व अनाज की सुरक्षा के सामने गंभीर चुनौती मौजूद है। 80 करोड़ से अधिक लोग भूख से जूझ रहे हैं। संरक्षणवाद और एकतरफावाद से अंतर्राष्ट्रीय अनाज का व्यापार अस्थिर रहा। सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अभी भी एक लंबा रास्ता तय करना है।

(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)