विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप : पुनिया ने ओलम्पिक कोटा हासिल किया

  • Follow Newsd Hindi On  

नूर सुल्तान (कजाकिस्तान), 21 सितम्बर (आईएएनएस)| भारत के दीपक पुनिया ने शनिवार को यहां जारी विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलम्पिक खेलों का टिकट हासिल कर लिया है। पुनिया ने 86 किलोग्राम भारवर्ग के एक बेहद करीबी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कोलंबिया के कार्लोस मेंडेज को 7-6 से पराजित किया। इस जीत के साथ ही उन्होंने ओलम्पिक खेलों के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।

पुनिया टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने वाले चौथे भारतीय पहलवान बन गए हैं। इससे पहले, विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया और रवि दहिया अपने-अपने भारवर्ग में ओलम्पिक कोटा हासिल कर चुके हैं।


पुनिया और मेंडेज के बीच मुकाबल बहुत कड़ा रहा और भारतीय खिलाड़ी ने आखिरी मिनट में टेकडाउन के जरिए अंक हासिल करते हुए जीत दर्ज की।

सेमीफाइनल में पुनिया का सामना स्विट्जरलैंड के स्टेफन रिचमूथ से होगा।

इससे पहले, प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए तजाकिस्तान के बखोदुर कोदीरोव को 6-0 से पराजित किया था।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)