दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: विश्वास नगर विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Vishwas Nagar Assembly seat

  • Follow Newsd Hindi On  
दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: विश्वास नगर विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Vishwas Nagar Assembly seat

Vishwas Nagar Assembly seat, Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 8 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। विश्वास नगर विधानसभा सीट (Vishwas Nagar Assembly Seat) इनमें से एक है। यह सीट पूर्वी दिल्‍ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2015) में इस सीट पर बीजेपी (BJP) के ओपी शर्मा ने आम आदमी पार्टी (AAP) प्रत्याशी डॉ अतुल गुप्ता को हराया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) में विश्वास नगर सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) ने दीपक सिंगला को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, BJP ने मौजूदा विधायक ओपी शर्मा को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने गुरचरण सिंह राजू पर दांव आजमाया है।


विश्वास नगर विधानसभा सीट (Vishwas Nagar Assembly Constituency) का इतिहास

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (NCT of Delhi) का विश्वास नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (Vishwas Nagar seat) पूर्वी दिल्‍ली जिले का हिस्सा है। संजय नगर, सूरजमल विहार, कड़कड़डूमा क्षेत्र इस विधानसभा क्षेत्र से सटे हुए बसे हैं। यह इलाका घरेलू सामान, फैशन, किराना समेत कई तरह के सामानों की फुटकर बिक्री के लिए मशहूर है।

विश्वास नगर सीट पर 1993 में पहली बार हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के मदन लाल गावा ने जीत हासिल की। इसके बाद लगातार तीन बार भाजपा को यह सीट कांग्रेस के हाथों गंवानी पड़ी। कांग्रेस के दिग्‍गज नेता नसीब सिंह ने यहां से लगातार तीन बार जीत हासिल की। वर्तमान में यहां से दिल्ली प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश शर्मा विधायक हैं। ओम प्रकाश लगातार दूसरी बार इस सीट से विधायक चुने गए हैं।

विश्वास नगर विधानसभा सीट के समीकरण

2015 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के आधार पर इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 186871 है, जिनमें पुरुष मतदाता 101705 और महिला मतदाता 85149 हैं। पिछले चुनाव में 68.96 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।


विश्वास नगर विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

ओम प्रकाश शर्मा, बीजेपी – 58124

डॉ अतुल गुप्ता, आप – 47966

हार का अंतर – 10158

विश्वास नगर विधानसभा चुनाव 2020 के प्रत्याशी

AAP – दीपक सिंगला
BJP – ओपी शर्मा
Congress – गुरचरण सिंह राजू

मतदान की तारीख: 8 फरवरी

मतदान की तारीख: 11 फरवरी


Delhi Elections 2020: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट एक साथ देखें

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)