वसंत त्योहार के उपभोग से चीन के प्रति कई देशों के निर्यात में बढ़ोतरी

  • Follow Newsd Hindi On  

बीजिंग, 18 फरवरी (आईएएनएस)। इस वर्ष वसंत त्योहार में खरीददारी पर चीनी लोगों का उत्साह कम नहीं था। भोजन से कपड़े व सौन्दर्य-प्रसाधन तक विश्व की विभिन्न जगहों से आयातित श्रेष्ठ वस्तुएं चीनी लोगों की खरीददारी सूची में शामिल हुई हैं। वसंत त्योहार के उपभोग से चीन के प्रति कई देशों की निर्यात में बढ़ोतरी हुई है।

दक्षिण फिलीपींस के दावो शहर में फल व्यापारी छाए थ्येनबाओ हाल ही में फल बेचने में बहुत व्यस्त हैं। वर्ष 2003 से उन्होंने फिलीपींस में उष्णकटिबंधीय फलों के बागानों का संचालन शुरू किया। गत वर्ष में कोविड-19 महामारी के कुप्रभाव से फलों की बिक्री पहले से आधी हो गयी। हाल ही में चीन के वसंत त्योहार ने उन्हें नया मौका दिया। वसंत त्योहार से पहले हर हफ्ते चीन को 30 से अधिक कंटेनर फल निर्यात किये। उनमें केला और अनानास चीनी लोगों के सबसे पसंदीदा फल हैं। उनके अनुसार चीन की मांग से विश्वास है इस वर्ष उनका व्यापार बेहतर होगा।


गौरतलब है कि वसंत त्योहार पर चीनी लोगों की मेज पर मांस की आवश्यकता है। फिनलैंड के सबसे बड़े खाद्य निर्माता आट्रिया ग्रूप ने कहा कि चीन के प्रति मांस की निर्यात में वृद्धि इस ग्रुप के वर्ष 2020 में बिक्री व लाभ में प्राप्त बढ़ोतरी का एक मुख्य कारण बन गया। अनुमान है कि इस वर्ष चीन के प्रति मांस की निर्यात में निरंतर रूप से वृद्धि प्राप्त होगी।

उनके अलावा थाईलैंड का चिकन, वियतनाम का कसावा व ड्रैगन फल (कमलम), जर्मनी की कार, भोजन व सौन्दर्य-प्रसाधन आदि उत्पादों को भी चीनी लोगों का प्यार मिला है।

(साभार—-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)


— आईएएनएस

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)