Warisaliganj Vidhan Sabha Seat: वारसलीगंज में BJP को पटखनी देने के लिए कितनी तैयार कांग्रेस, जानिए यहां

  • Follow Newsd Hindi On  
Warisaliganj Assembly Seat, Bihar Election, Bihar Assembly Election, Bihar Election News 2020, Bihar Vidhan Sabha Election, Bihar Chunav, Bihar Election 2020 Date, Bihar News, Bihar Assembly Election Result, Election In Bihar, Bihar Assembly Seats, वारसलीगंज विधानसभा सीट, बिहार विधानसभा चुनाव" />

 Warsaliganj Vidhan Sabha Seat, Bihar Election 2020: बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक है वारसलीगंज विधानसभा सीट (Warisaliganj Assembly Seat) है। नवादा जिले में स्थित यह विधानसभा नवादा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। मौजूदा समय में इस सीट से बीजेपी की अरुणा देवी विधायक हैं।

वारसलीगंज सीट का इतिहास


वारसलीगंज सीट पर पहली बार 1951 में चुनाव हुआ, जिसमें कांग्रेस के चेतू राम ने जीत दर्ज की। 1959 में हुए चुनाव में कांग्रेस (Congress) के ही राम किशुन इस सीट पर काबिज हुए। 1967 में हुए चुनाव में पहली बार इस सीट पर कांग्रेस को हार मिली। इस साल यहां से सीपीआई (CPI)के देव नंदन प्रसाद यहां से विधायक बने।  देव नंदन प्रसाद 1969 में हुए चुनाव में भी विजयी रहे।

1972 में एनसीओ के श्याम सुंदर सिंह यहां से विधायक बने। 1977 में हुए चुनाव में जेएनपी के राम रतन सिंह इस सीट से चुनाव जीतने में कामयाब रहे। इसके बाद 1980 और 1985 में हुए दोबारा से कांग्रेस को जीत मिली और बंदी शंकर सिंह यहां से विधायक बने। लेकिन 1990 में हुए चुनाव में सीपीआई (CPI) के देव नंदन प्रसाद ने कांग्रेस को फिर से हरा दिया।

1995 में हुए चुनाव में कांग्रेस के रामाश्रय प्रसाद विधायक बने। इसके बाद 2000 और 2005 में यह सीट निर्दलीयों के खाते में रही, और क्रमश: अरूणा देवी और प्रदीप कुमार विधायक रहे। लेकिन 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) से पहले प्रदीप जनता दल यूनाइटेड (JDU) में शामिल हो गए और इस सीट पर पहली बार जेडीयू (JDU) का परचम लहराया।


विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

साल 2015 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) के टिकट पर चुनाव लड़ रही अरूणा देवी ने जीत दर्ज की थी। अरूणा देवी को कुल 85 हजार 912 वोट मिले। वहीं दूसरे नंबर पर रहे उनके निकटम प्रतिद्वंदी जेडीयू (JDU) से प्रदीप कुमार रहे। प्रदीप को कुल 66 हजार 314 वोट मिले।

Warsaliganj Vidhan Sabha : इस सीट का चुनावी समीकरण-

साल 2010 के मुताबिक यहां कुल मतदाता 263532थे। जिसमें पुरुष मतदाता 143208 और महिला मतदाता 120324 थे।

2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

कांग्रेस- सतीश कुमार सिंह ऊर्फ मनटन सिंह

बीजेपी- अरूणा देवी

Warisaliganj Vidhan Sabha : वारसलीगंज के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Aruna Devi BJP 85912 Pradip Kumar JD(U) 66385
2010 Pradip Kumar JD(U) 42381 Aruna Devi INC 36953
OCT 2005 Pradip Kumar IND 37406 Aruna Devi INC 36851
FEB 2005 Aruna Devi LJP 60999 Pradip Kumar IND 52283
2000 Aruna Devi IND 88490 Manilal Prasad RJD 43777
1995 Ramashray Prasad Singh INC 51980 Kedar Prasad CPI 39712
1990 Deo Nandan Prasad CPI 39893 Bandi Shankar Singh IND 35672
1985 Bandi Shankar Singh INC 57659 Chandeshwar Singh IND 13796
1980 Bandi Shankar Singh INC(I) 40428 Deonandan Prasad CPI 28509
1977 Ram Ratan Singh JNP 36182 Deonandan Prasad CPI 30140
1972 Shyam Sunder Pd. Singh NCO 34509 Deonandan Prasad CPI 29440
1969 Deo Nandan Prasad CPI 23476 Ram Ratan Singh BJS 17455
1967 D. Prasad CPI 20006 R. K. Singh INC 13295
1962 Ramkishun Singh INC 16993 Deonandan Prasad CPI 13528
1959 Chetu Ram INC 13228 D. Prasad COM 13182
1957 Ramkishun Singh INC 10779 Amrit Manjhi CPI 9472
1957 Chetu Ram INC 11382 Chandrika Prasad Singh PSP 9509

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)