Weather Forecast Today: यूपी के कई शहरों में हो सकती है बारिश,जानिये दिल्ली समेत अन्य राज्यों के मौसम का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
UP Bihar Jharkhand weather alert rain prediction and monsoon to arrive this week

Weather Forecast Today: देश के कई राज्यों में आज (24 March 2021) भी बारिश का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के कई शहरों में बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, टूंडला, एटा, जलेसर, सादाबाद, हाथरस और आगरा के आस पास इलाकों में बारिश हो सकती है। इसी तरह हरियाणा के होडल और औरंगाबाद में वर्षा का अनुमान जताया गया है।

वहीं राजस्थान के जैसेलमेर में बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। दूसरी तरफ राजधानी दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री ज्यादा है। सुबह साढ़े सात बजे आर्द्रता 63 प्रतिशत दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बादल छाए रहने के साथ बारिश की भी संभावना है।



मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते वर्षा और बर्फबारी का अनुमान है। इसी विक्षोभ के चलते मंगलवार को राजस्थान के इलाकों में धूल भरी आंधी भी देखने को मिली। इस मौसमी बदलाव का असर आज से समाप्त होने की संभावना है जबकि राज्य में मौसम शुष्क रहेगा।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)