Weather Update: अभी कुछ दिन और जारी रहेगा कोहरे और शीतलहर का कहर, घने कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें

  • Follow Newsd Hindi On  

Weather Update: देश की राजधानी दिल्‍ली में ठंड (Cold in Delhi) का असर खत्‍म होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार कई दिनों से शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार को भी दिल्‍ली (Delhi Weather Update) में सुबह कोहरे की मोटी परत छाई रही।

आनंद विहार इलाके में भी सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहा। दृश्‍यता लगभग शून्‍य तक पहुंच गई। सिंघु बॉर्डर पर भी कोहरे की मोटी परत छाई रही। घने कोहरे के कारण यातायात पर भी बुरा असर पड़ा है। दिल्‍ली में एक बार फिर से ठंड और कोहरे का दौर शुरू होने का पूर्वानुमान है।
आगामी 18 तारीख के बाद से न्यूनतम तापमान के छह से सात डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।



तापमान में भी दर्ज की जाएगी कमी

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्लीवासियों को इस सप्ताह ठंड (Delhi Cold Weather) से राहत नहीं मिलेगी। इस हफ्ते ठंडी हवाएं रात के साथ-साथ दोपहर में भी ठिठुरन को बढ़ाएंगी।

आज शुक्रवार को सुबह 6 बजे दिल्ली में तापमान 4.9℃ दर्ज किया गया

मौसम विभाग ने उत्तर भारत में ठंड की स्थिति को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, गुरुग्राम, हापुड़, नोएडा, दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ेगी और सर्द हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ाएंगी।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)