पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सोमेन मित्रा का निधन, राहुल ने जताया दुख

  • Follow Newsd Hindi On  
West Bengal Congress President Somen Mitra Dies At 78

पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सोमेन मित्रा (Somen Mitra) का आज निधन हो गया। वह 78 साल के थे। खबरों के मुताबिक बीते कई दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी और इलाज के लिए वह कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। जानकारी कि मित्रा ने गुरुवार देर रात 1.30 बजे आखिरी सांस ली।

पिछले कई दिनों से उनकी तबीयत खराब थी। सोमेन मित्रा कई बीमारियों से ग्रसित थे और उनका कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज भी चल रहा था।अस्पताल सूत्रों के मुताबिक मित्रा को कुछ दिनों पहले ही किडनी की बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हालांकि उनका निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ।


हालांकि एहतियात के तौर पर उनका कोरोना टेस्ट भी करवाया गया था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने सोमेन मित्रा के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, WBPCC के अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने कुछ समय पहले अंतिम सांस ली है, इस अपार हानि के बीच हमारी प्रार्थनाएं और विचार दादा के परिवार के साथ हैं।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, इस कठिन समय में सोमेन मित्रा के परिवार और दोस्तों को मेरा सारा प्यार और समर्थन। हम उन्हें प्यार, शान और सम्मान के साथ याद करेंगे। मित्रा के परिवार के एक सदस्य ने उनके निधन की पुष्टि की है। परिवार के सदस्य ने कहा उन्हें किडनी और दिल की बीमारियों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

आपको बता दें कि कांग्रेस (Congress) के दिग्गज नेता और लोकसभा के पूर्व सांसद सोमेन मित्रा (Somen Mitra) का जन्म 31 दिसंबर 1941 को हुआ था। उनका एक बेटा है। 78 वर्षीय बुजुर्ग कांग्रेसी नेता मित्रा 1972-2006 तक बंगाल के चौरंगी जिले के सियालदह से विधायक रहे।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)