बंगाल: मुर्शिदाबाद मर्डर मामले में BJP नेताओं की खुली पोल, राजनीतिक नहीं, निजी कारणों से हुई थी हत्या

  • Follow Newsd Hindi On  
बंगाल: मुर्शिदाबाद मर्डर मामले में BJP नेताओं की खुली पोल, राजनीतिक नहीं, निजी कारणों से हुई थी हत्या

पश्चिम बंगाल पुलिस को आज एक बड़ी कामयाबी मिली। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में चर्चित ट्रिपल मर्डर केस की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मंगलवार को पुलिस ने मुर्शिदाबाद ट्रिपल मर्डर केस के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल भी कर लिया है। मुर्शिदाबाद के एसपी मुकेश कुमार ने कहा कि मंगलवार की सुबह जिले के साहपुर इलाके के सागरडीह से पेशे से राजमिस्त्री उत्पल बेहरा को गिरफ्तार किया गया।

गौरतलब है कि 8 अक्टूबर को हुए इस हत्याकांड के बाद देश भर राजनीतिक हंगामा खड़ा हो गया था। भाजपा और संघ ने ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि बंगाल में राजनीतिक हत्याएं हो रही हैं और विरोधियों को मारा जा रहा है।


8 अक्टूबर को हुई थी हत्या

गौरतलब है कि 8 अक्टूबर को दूर्गा पूजा के दौरान मुर्शिदाबाद जिले में बंधु प्रकाश पाल, उसकी 8 महीने की गर्भवती पत्नी और 6 साल के बेटे की बेरहमी से उनके घर में ही हत्या कर दी गई थी। प्रकाश और उसकी पत्नी को चाकू से घोंप कर मारा गया था, वहीं उसके बेटे की तौलिये से गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। वहीं भाजपा ने पाल को आरएसएस का कार्यकर्ता बताया था। हालांकि बाद में मृतक प्रकास की मां ने इस दावों को खारिज कर दिया था।

बीमा पॉलिसी को लेकर था विवाद

पुलिस के मुताबिक, आरोपी राजमिस्त्री उत्पल बेहरा ने पाल को दो जीवन बीमा पॉलिसी के लिए पैसे दिए थे। हालांकि, पाल ने एक बीमा पॉलिसी के पैसे के रिसिप्ट दे दिए, मगर दूसरी पॉलिसि का उसने रिसिप्ट नहीं दिया। इसे लेकर पिछले कुछ सप्ताह से दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था। यहां तक कि पाल ने आरोपी का अपमान भी किया था। इसी अपमान की वजह से बेहरा ने उसकी हत्या करने का फैसला लिया। पुलिस ने दावा किया कि बेहरा ने जुर्म कबूल कर लिया है।


पश्चिम बंगाल: RSS कार्यकर्ता की मुर्शिदाबाद में पत्नी व बेटे समेत धारदार हथियार से हत्या


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)