लोकसभा चुनाव: तृणमूल कांग्रेस ने की उम्मीदवारों की घोषणा, 41% महिलाओं को मिली जगह

  • Follow Newsd Hindi On  
लोकसभा चुनाव 2019: तृणमूल कांग्रेस ने की उम्मीदवारों की घोषणा, 41% महिलाओं को मिली जगह

लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखें घोषित होने के साथ ही सभी राजनीतिक दलों में टिकट वितरण और उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस इस बार बड़े पैमाने पर महिला उम्मीदवारों को खड़ा कर रही है। पश्चिम बंगाल की सीएम और तृणमूल लीडर ममता बनर्जी ने इसकी जानकारी दी।


ममता बनर्जी ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में पार्टी 40.5 प्रतिशत महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारने जा रही है। ये क्षण हमारे लिए गर्व का क्षण है। ममता बैनर्जी ने आसनसोल से मुनमुन सेन और बीरभूम से शताब्दी रॉय को चुनावी मैदान में उतारा है।

आपको बता दें कि राज्य में 42 लोकसभा सीटें हैं जिन पर सातों चरणों में वोटिंग होगी। 11 अप्रैल, 2019 को पहले चरण का मतदान होगा।  इन 42 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस, माकपा, कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला होगा।


मौजूदा वक्त में तृणमूल के पास 34 सीटें हैं, 34 में से 2 सीटों पर सांसदों को निष्कासित किया जा चुका है। विष्णुपुर से सांसद सौमित्र खान और बोलपुर से सांसद अनुपम हाजरा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित किया गया था। अनुपम हाजरा मंगलवार को बीजेपी में शामिल हुए।

बता दें कि पश्चिम बंगाल के अलावा टीएमसी असम में छह, बिहार में दो, झारखंड में तीन सीट, अंडमान में एक और ओ़डिशा में दो सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

ये रही उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

दार्जिलिंग-(गोजमुमो-विधायक-अमर सिंह राई (नया)
जलपाईगुड़ी-विजय चंद्र बर्मन
कूचबिहार- परेश चंद्र अधकारी (नया)
अलीपुरद्वार- दशरथ तिरके
रायगंज- कन्हैया लाल अग्रवाल (नया)
बालुरघाट-अर्पिता घोष
मालदा उत्तर- मौसम बेनजीर नूर (नया)
मालदा- दक्षिण मोअज्जम हुसैन
जंगीपुर-खलीलुर्रहमान (नया)
मुर्शिदाबाद-अबू ताहिर खान (नया)
बहरमपुर-अपूर्वा सरकार (नया)
कृष्णानगर-महुआ मोइत्रा (नया)
रानाघाट-रूपाली बिश्वास (नया)
बर्दवान पूर्व-सुनील मंडल
बर्दवान दुर्गापुर- मुमताज संघमित्रा
आसनसोल-मुनमुन सेन
बोलपुर-असित माल
बीरभूम-शताब्दी रॉय
बनगांव- ममताबाला ठाकुर
बैरकपुर-दिनेश त्रिवेदी
हावड़ा-प्रसून बंद्योपाध्याय
उलबेड़िया-शाजदा अहमद
श्रीरामपुर- कल्याण बंद्योपाध्याय
हुगली-रत्न दे नाग
आरामबाग- अपरूपा पोद्दार
तमलुक- दिव्येंदू अधकारी
कांथी-शिशिर अधिकारी
घटाल-दीपक अधकारी (देव)
झाड़ग्राम-बीरभाह सोरेन (नया)
मेदिनीपुर- मानस भुइयां (नया)
पुरुलिया-मृगांक महतो
बांकुड़ा-सुब्रत मुखर्जी (नया)
बिष्णुपुर-श्यामल सांतरा (नया)
दमदम-सौगत राय
बारासात- काकोली घोष दस्तीदार
बसीरहाट-नुसरत जहां
जयनगर-प्रतिमा मंडल
मथुरापुर-चौधरी मोहन जटुआ
डायमंड हार्बर-अभिषेक बंद्योपाध्याय
जादवपुर-मिमी चक्रवर्ती (नया)
कोलकाता दक्षिण-माला रॉय (नया)
कलकत्ता उत्तर- सुदीप बंद्योपाध्याय


पश्चिम बंगालः तृणमूल कांग्रेस के निष्कासित सांसद अनुपम हजारा भाजपा में शामिल

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)