कौन हैं राजीव कुमार जिसको लेकर CBI और कोलकाता पुलिस है आमने-सामने

  • Follow Newsd Hindi On  
कौन हैं राजीव कुमार जिसको लेकर CBI और कोलकाता पुलिस है आमने-सामने

पश्चिम बंगाल के चर्चित सारदा चिटफंड घोटाले को लेकर कोलकाता के पुलिस कमिश्नर से पूछताछ करने पहुंची CBI की टीम को लेकर उत्पन्न विवाद जारी है। रविवार की शाम को जहां कोलकाता पुलिस ने CBI को ही हिरासत में ले लिया और इसके बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री धरने पर बैठ गई हैं। उनके साथ पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार भी बैठे हुए हैं। दूसरी ओर इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक खेमेबंदी भी तेज हो गई है।

कौन हैं राजीव कुमार


  • राजीव कुमार वर्तमान में कोलकाता पुलिस कमिश्नर हैं।
  • राजीव कुमार 2016 में कोलकाता के पुलिस कमिश्नर बनाए गए।
  • राजीव कुमार 1989 बैच के IPS अफ़सर हैं।
  • कुमार 2013 में सारदा और रोज़ वैली चिटफंड घोटाले की जांच के लिए बनाई गई SIT के चीफ़ रहे हैं।

वहीं भाजपा का आरोप है कि राजीव कुमार ने जांच की गति धीमी की, और सूबतों से छेड़छाड़ की। CBI इन्हीं चिटफंड घोटाले के सिलसिले में उनसे पूछताछ करने पहुंची थी। CBI का कहना है कि वो पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। फिलहाल अब CBI सुप्रीम कोर्ट में रविवार को हुई घटना पर याचिका दाखिल करेगी। मिली जानकारी के मुताबिक CBI सुप्रीम कोर्ट में बंगाल के चीफ सेकेट्री, DGP और कोलकाता के पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के खिलाफ अवमानना की अर्जी दाखिल करेगी। इसके साथ ही एक अर्जी में CBI राजीव कुमार को जांच में शामिल होने के निर्देश की मांग करेगी।

क्या है सारदा चिटफंड घोटाला?

ये घोटाला 40,000 करोड़ रुपये का है। इसमें 34 गुना ज्यादा मुनाफा वापस करने के वादे का साथ क़रीब 10 लाख लोगों से पैसे लिए गए। जिसमें पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम के लोग शामिल थे। बाद में कंपनी के लोग पैसे लेकर फरार हो गए। इसमें कई राजनीतिक दलों के नेताओं के नाम सामने आए। इस मामले पर साल 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच के आदेश दिए थे।


विपक्षी दलों का मिला साथ

वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कई विपक्षी दलों का साथ मिल रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, तेजस्वी यादव, फारुख अब्दुल्ला, देवेगौड़ा और शरद पवार भी ममता के साथ हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर बताया है, ‘ममता दी से रात में बात हुई है, हमने उनसे कहा है कि कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े हैं। बंगाल में जो कुछ भी हो रहा है वह मोदी और भाजपा की ओर से संस्थानों पर हमला है। पूरा विपक्ष खड़ा होगा और फासीवादी ताकतों को हराएगा’।


भाजपा नेतृत्व बदले की राजनीति कर रहा : ममता

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)