जब बिहार की लड़की से शादी करने के लिए राजी हो गए थे सुशांत सिंह राजपूत, देखिए वायरल वीडियो

  • Follow Newsd Hindi On  
AIIMS submitted report to CBI many big secrets related to Sushant's death will open

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। सुशांत ने आत्महत्या क्यों की, इस बारे में अभी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। इस मामले को लेकर जांच चल रही है और मुंबई पुलिस सुशांत के करीबी दोस्तों से और उनसे जुड़े कई अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। इसी बीच एक जानकारी सामने आई थी कि सुशांत आगामी नवंबर महीने में शादी करने वाले थे।

सुशांत किससे शादी करने वाले थे इस बारे में कोई भी बात सामने नहीं आई थी। लेकिन कहा जा रहा है कि अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के साथ सुशांत की शादी होने वाली थी। इस बीच सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सुशांत बिहार की लड़की से शादी करने की बात करते हुए नज़र आ रहे हैं।


Sushant Singh Rajput death: सुशांत की मौत के बाद, सदमे से उनकी भाभी ने भी तोड़ा दम

दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत पिछले साल बिहार में अपने पैतृक गांव मलडीहा गए हुए थे। उसी समय का एक वीडियो सामने आया है जिसमें सुशांत बिहार की लड़की से शादी करने के लिए हामी भरते नजर आ रहे हैं।

VIDEO: 17 साल बाद जब बिहार के अपने पैतृक गांव आए थे सुशांत सिंह राजपूत, ननिहाल जाकर कराया था मुंडन

वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत परिवार वालों के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। घर की महिलाएं सुशांत सिंह की शादी को लेकर उनकी टांग खींचती नजर आ रही हैं। महिलाएं सुशांत से पूछ रही हैं कि क्या वो अपनी शादी में हम सब को लेकर जाएंगे, उनके सवाल पर सुशांत बोलते हैं कि पहले लड़की तो ढूंढ लें। सुशांत इसके बाद बोल रहे हैं कि आप लोग ही ढूंढिए अगर कोई है तो। सुशांत सिंह की इस बात को सुनकर वहां एक महिला बोल पड़ीं कि बिहार की लड़की से कर लोगे शादी? तो इस पर सुशांत मुस्कुराते हुए बोलते हैं कि, ‘काहे नहीं।’


गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि वो और सुशांत 2020 के आखिरी में शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे। शादी के बाद साथ रहने के लिए दोनों घर की भी तलाश में थे। वहीं सुशांत सिंह के चचेरे भाई ने भी खुलासा किया था कि सुशांत नवंबर में शादी करने वाले थे। घर वालों ने भी सुशांत के शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी थीं।

Sushant Singh Rajput (1986-2020): पटना की गलियों से निकलकर सुशांत बने थे बॉलीवुड सितारा

आपको बता दें सुशांत सिंह पिछले कुछ महीने से डिप्रेशन का इलाज करा रहे थे। 14 जून को उन्होंने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली थी। सुशांत सिंह के ऐसा कदम उठाने के पीछे वजह क्या रही पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है।


बिहार: सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, रिया चक्रवर्ती के खिलाफ शिकायत दर्ज

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)