कभी ट्यूशन पढ़ाकर करते थे गुजारा, जानें कैसे दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बने आदेश गुप्ता

  • Follow Newsd Hindi On  
Delhi: BJP ने दिल्ली के बाजारों में मास्क बांटने का शुरू किया अभियान

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने कई प्रदेश अध्यक्षों में फेरबदल किया है। दिल्ली के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष (Delhi BJP President) मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) की जगह आदेश कुमार गुप्ता (Adesh Kumar Gupta) को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही बीजेपी ने छत्तीसगढ़ और मणिपुर में प्रदेश अध्यक्षों को भी बदल दिया है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन सभी प्रदेश अध्यक्ष को नियुक्त किया है और कहा कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। मनोज तिवारी का कार्यकाल भी समाप्त हो गया था जिसके चलते यह फैसला लिया गया है। आदेश गुप्ता नॉर्थ एमसीडी के पूर्व मेयर रह चुके हैं।


दिल्ली एमसीडी चुनाव में दाखिल किए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार आदेश गुप्ता उत्तर-पश्चिम पटेल नगर के पार्षद हैं। वह बलजीत नगर की पंजाबी बस्ती में रहते हैं। गुप्ता के पास एक करोड़ 22 लाख 21 हजार रुपये की संपत्ति है। साल 2017 के हलफनामे के अनुसार उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला भी दर्ज नहीं है।

दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए गए मनोज तिवारी, आदेश कुमार गुप्ता को सौंपी गई कमान

आदेश गुप्ता का बीजेपी से काफी पुराना रिश्ता रहा है। वे बीजेपी युवा मोर्चा और एबीवीपी में कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। साल 2017 में उन्होंने पहली बार नगर निगम का चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें जीत हासिल हुई थी। आदेश गुप्ता पेशे से एक कारोबारी हैं। अप्रैल 2018 में उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर बने थे। पिछले साल ही उनका कार्यकाल पूरा हो चुका था।

शैक्षिक योग्यता

आदेश गुप्ता उनके शुरुआती पढ़ाई लिखाई गुरसहायगंज में हुई थी और ग्रेजुएशन के लिए आदेश गुप्ता ने छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी कानपुर में दाखिला लिया और वहां से बीएससी किया था।


ट्यूशन पढ़ाकर चलाते थे आजीविका

51 वर्षीय आदेश गुप्ता का जन्म 1969 में उत्तर प्रदेश के कन्नौज के गुरसहायगंज में हुआ था। गुप्ता साल 1995 में रोजगार की तलाश में दिल्ली आए थे। विद्यार्थी जीवन के दौरान ही वह विद्यार्थी परिषद के भी संपर्क में आए और वह जिला प्रमुख से लेकर प्रदेश सह मंत्री तक बने।

आदेश गुप्ता भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री भी रहे। दिल्ली में पहुंचने के बाद आदेश गुप्ता अपने परिवार का खर्चा चलाने के लिए ट्यूशन पढ़ाया करते थे। इस दौरान वह बीजेपी के करोल बाग से उपाध्यक्ष भी रहे।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)