सोशल मीडिया पर आई Binod Funny Memes की बाढ़, जानें यूट्यूब का ‘बिनोद’ कैसे और क्यों हुआ ट्विटर पर ट्रेंड

  • Follow Newsd Hindi On  
सोशल मीडिया पर आई Binod Funny Memes की बाढ़, जानें यूट्यूब का 'बिनोद' कैसे और क्यों हुआ ट्विटर पर ट्रेंड

यदि आप इंडियन यूटूबर्स (YouTubers) को फॉलो करते है तो आपको पिछले कुछ दिनों में बहुत सारे कमेंट “बिनोद” (Binod) पर जरूर दिखे होंगे। अब यह नाम सोशल मीडिया पर एक स्पैमिंग ट्रेंड बन गया है। इतना ही नहीं, ‘बिनोद’ के नाम पर ट्विटर पर मजेदार मीम्स और चुटकुले छाए हुए हैं। ट्विटर पर ‘बिनोद’ ट्रेंड हो तो रहा है लेकिन कुछ लोग अभी भी नहीं जानते कि आखिर यह बिनोद कौन है? अगर आप भी यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ लाने वाला बिनोद असल में कौन है और स्पैमिंग के साथ उसका क्या नाता है, तो हमको आपको बताते हैं।

Binod का कच्चा चिट्ठा निकलवाने आईं इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला; ट्विटर पर डाला FIR का यह वीडियो

दरअसल, इसकी शुरुआत Slayypoint नामक एक यूट्यूब चैनल के एक वीडियो से हुई है। बिनोद नाम के एक व्यक्ति ने वीडियो के नीचे कमेंट सेक्शन में अपने नाम ही कमेंट कर दिया। बिनोद के नाम के कमेंट को सात लाइक्स मिले थे। उस ज़रा सी चीज से इंटरनेट पर बिनोद का नाम सुर्ख़ियों में आ गया। नेटिज़न्स इस बिनोद का नाम डालकर वीडियो को स्पैम करने लगे। कोई भी YouTuber लाइव स्ट्रीम कर रहा हो तो कमेंट सेक्शन में ‘बिनोद’ की बाढ़ आ जाती है। तो बिनोद एक अज्ञात व्यक्ति है जिसने YouTube वीडियो पर अपना नाम कमेंट किया और जो अब लोगों का स्पैम करने का एक नया हथियार बन चुका है।


सोशल मीडिया पर आई Binod Funny Memes की बाढ़, जानें यूट्यूब का 'बिनोद' कैसे और क्यों हुआ ट्विटर पर ट्रेंड

आइये देखते हैं बिनोद पर बनाए गए मज़ेदार मीम्स और चुटकुले

बता दें कि ट्विटर ट्रेंडिंग में बिनोद टॉप पर है। सोशल मीडिया यूजर्स लगातार मजेदार मीम्स और चुटकुले बनाकर शेयर कर रहे हैं। इसे देखकर ऐसा ही लगता है कि, सोशल मीडिया पर कब और क्या वायरल हो जाए या ट्रेंड कर जाए, इस बात का कोई भी अनुमान नहीं लगा सकता है।


सोशल मीडिया पर #Binod की छाई ऐसी दीवानगी कि Paytm ने ट्विटर पर बदला अपना नाम

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)