Coronavirus: कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा शिकार महिला या पुरुष? :रिपोर्ट

  • Follow Newsd Hindi On  
केरल में 91 साल के बुजुर्ग ने कोरोना से जीती जंग, मेडिकल स्टाफ ने भावुक होकर की विदाई

कोरोना वायरस के चलते दुनियाभर में 24 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। जबकि 5 लाख ज्यादा लोग इसकी चपेट में चुके हैं। ऐसे में कई लोग के दिमाग में ये सवाल भी आ रहा होगा कि इसमें मरनों की संख्या पुरुषों की ज्यादा है या महिलाओं की। ग्लोबल हेल्थ (Globle Health) के डेटा विश्लेषण में यह बात निकलकर सामने आई है कि पुरुषों की COVID-19 की मृत्यु दर महिलाओं की तुलना में अधिक है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इटली में, जो COVID-19 का नया केंद्र बन गया है, कुल कोरोना वायरस के मामलों में 60% पुरुष थे।

चीन और दक्षिण कोरिया के डेटा विश्लेषण में भी इसी तरह के आंकड़े देखे गए। वहीं, अमेरिका ने अभी कुल मामलों में कितने पुरुष और कितनी महिलाएं थीं, इस बारे में जानकारी सांझा नहीं की है।


कोरोना वायरस के महिला और पुरुष के मौत के आकंड़े को इस तरह जान सकते हैं। इटली में अगर कुल मौतें 34 थीं, तो उसमें से महिलाएं 10 थीं और पुरुष 24। ऐसी ही। इसी तरह दक्षिण कोरिया में 10 महिलाएं, तो 12 पुरुषों की मृत्यु हुई। कोरोना वायरस से जहां से सबसे ज्यादा मौतें हुई सब जगह मरने वालों में महिलाओं से अधिक पुरुष हैं।

हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक ऐसा कोई वैज्ञानिक अध्ययन नहीं हुआ है, जिसमें ये साफ हुआ हो, कि पुरुषों का मृत्यु दर क्यों ज्यादा है। दूसरी ऐसा भी माना जाता है कि महिलाओं के मुकाबले पुरुष अधिक धूम्रपान करते हैं और COVID-19 उन लोगों के लिए अधिक हानिकारक है जो पहले से ही किसी बीमारी का शिकार हों, जिससे उनकी इम्यूनिटी कमज़ोर हो गई हो।

रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन में 50 प्रतिशत लोग धूम्रपान करते हैं। जबकि ऐसी 3 प्रतिशत महिलाएं ही हैं जो धूम्रपान करती हैं। इसी तरह इटली में भी पुरुष अधिक धूम्रपान करते हैं। हालांकि इटली में कोरोना से मरने वालों में 99 प्रतिशत लोग पहले से ही बिमारी की चपेट में थे। जिसमें में 75 प्रतिशत पुरुष ही बिमार थे।



फैक्ट चेक: मटन-चिकन खाने से फैलता है कोरोना वायरस? जानें क्या है इस दावे की हकीकत

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)