पत्नी को टिकटॉक वीडियो पोस्ट करने से किया मना, नहीं मानने पर कर दी हत्या

  • Follow Newsd Hindi On  

आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के कनिगिरी शहर में टिकटॉक की लत के कारण एक महिला को उसके पति ने मार डाला। मृतक की पहचान फातिमा के रूप में की गई है। मृतक का पति पेशू कनिगिरी शहर में दर्जी का काम करता है।

इससे पहले फातिमा के पति ने उसे टिकटॉक वीडियो पोस्ट न करने की चेतावनी दी थी। लेकिन फातिमा ने उसे अनसुना कर ऐसा करना जारी रखा। जिससे गुस्साए उसके पति ने उसकी हत्या कर दी।


घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)