छत्तीसगढ़: दरिंदों ने की रेप की कोशिश, विरोध करने पर महिला को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

  • Follow Newsd Hindi On  
Tamil Nadu में आग की चपेट में आने से 2 दमकलकर्मियों की मौत

देश में हर रोज महिलाओं, लड़कियों, छोटी बच्चियों और नवजातों के साथ रेप, अत्याचार और छेड़छाड़ जैसी खबर आती रहती हैं। ऐसी अमानवीय और हैवानियत की खबरें अभीतक आना बंद नहीं हुई हैं।

ऐसे ही अब छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में छेड़खानी और रेप करने की घटना सामने आई है। पीड़ित महिला ने जब बलात्कार के दरिंदों का विरोध किया उन्होंने उसे जिंदा जला दिया। जिसमें वह 53 फिसदी झुलस गई है उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


मीडिया खबर के मुताबिक, जिले में  पोड़ी ब्लॉक के मारेगा पुलिस चौकी में एक महिला को जिंदा चलाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद चौकी प्रभारी आशोक पांडेय घटना स्थल पर पहुंचे। जहां पर पुलिस ने पाया कि बीते बुधवार की रात को पीड़िता के घर में कुछ युवक घुस गए और रेप की कोशिश और छेड़खानी करने लगे। पीड़िता महिला घर पर अकेली थी उसका पति और बच्चे कहीं बाहर घर हुए थे। रेप का विरोध करने पर युवकों ने महिला पर मिट्टी का तेल डालकर उन्‍हें जिंदा जला दिया।

दर्द से जब वह चिल्लाई तो महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता को अस्पातल में भर्ती कराया और आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)