बोकारो: क्वारंटाइन सेंटर में युवक को दिल दे बैठी एक बच्चे की मां, पुलिस के सामने रखी शादी की मांग

  • Follow Newsd Hindi On  
Woman falls in love with a young man in a quarantine center

इस वक्त पूरी दुनिया में कोरोना ने भयंकर कहर बरपाया हुआ है। कोरोना काल में अजब-गजब घटनाएं सामने आ रही हैं। फुसरो स्थित बेरमो थाना के सामने बेरमो प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नए भवन में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में 19 वर्षीय युवक को एक बच्चे की मां दिल दे बैठी।

घर जाने के बाद महिला का अपने पति से विवाद हो गया। अब ऐसे में महिला न इधर की रही, और न उधर की। महिला बेरमो महिला थाना पहुंची और युवक से शादी करने की मांग रखी। जानकारी के अनुसार, गुजरात से गांधीनगर ओपी क्षेत्र के जरीडीह बाजार निवासी महिला व उसके पति लौटे थे, जो फुसरो में बीते 19 जून को क्वारंटाइन कर लिए गए।


बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो शांतिनगर का निवासी युवक मुंबई से लौटा था, जो बीते 18 जून को उसी सेंटर में क्वारंटाइन किया गया था। इस बीच में दोनों में प्यार हो गया, और फिर मोबाइल से भी बातचीत शुरू हो गयी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से लंबी बातचीत करने लगे।

क्वारंटाइन सेंटर से विदाई के बाद युवक अपने घर व महिला अपने पति संग अपने घर चली गई। लेकिन युवक से प्यार के बीच महिला व उसके पति में विवाद घर जाकर विवाद हो गया। तब जाकर महिला बेरमो थाना आ पहुंची व उस युवक से शादी की बात रखी। इस स्थिति में युवक भी महिला से शादी को राजी हो गया, हालांकि उसके घर वाले राजी नहीं हैं।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)