महिला ने महंगी गाड़ी खरीदने के लिए घर में छापे 11 लाख के नकली नोट, जानें फिर क्या हुआ..

  • Follow Newsd Hindi On  

क्या आप सोच सकते हैं कि कोई लड़की अपनी ऑडी की ख्वाइश पूरी करने के लिए अपने घर में ही पैसे छाप सकती है। शायद नहीं लेकिन ऐसा हकीकत में हुआ है। जर्मन की एक लड़की ने अपने सपनों की महंगी गाड़ी लेने के लिए पैसों का इस तरह से इंतजाम किया कि सुनने वाले हैरान रह गए।

खबरों के मुताबिक, जर्मनी की एक 20 साल की लड़की ने ऑडी ए3 (Audi A3) खरीदने के लिए अपने घर में ही 11.5 लाख की छपाई कर डाली। जी हां, इस लड़की ने अपने घर में मशीन से नकली नोट छाप लिये ताकि वो अपनी मनपसंद कार ले सके।


न्यूज 18 की खबर के अनुसार इसके लिए इस लड़की ने इंकजेट प्रिंटर का इस्तेमाल किया। प्लेन सफेद पेपर पर इसने पहले 50 यूरो और 100 यूरो के नोट छापे। नोट बिल्कुल असली लग रहे थे, जिन्हें देख कोई भी कुछ मिनट के लिए पहचान ना पाए।

इस संबंध में गाड़ी के शोरूम के एक कर्मचारी ने मीडिया को बताया कि हमने इससे पहले बहुत से स्कैम देखे हैं, लेकिन ऐसा मामला पहले कभी नहीं आया। नोटों को देख मैंने लड़की से पूछा कि क्या वो मोनोपोली खेलना चाहती है।

आपको बता दें कि लड़की गिरफ्तार हो चुकी है। पुलिस को इसके घर से 10 लाख से नकली नोट मिले हैं।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)