ICC World Cup 2019, India Vs New Zealand Live Updates: सेमीफइनल में 18 रन से हारा भारत, न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप के फाइनल में

  • Follow Newsd Hindi On  
ICC World Cup 2019, India Vs New Zealand Live Updates:

ICC World Cup 2019, India Vs New Zealand Live Updates:  भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा वर्ल्ड कप 2019 का पहला सेमीफाइनल मंगलवार को बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया। आज रिजर्व डे के दिन मैच वहीं से शुरू होगा, जहां कल रोका गया था। मंगलवार को न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.1 ओवर में पांच विकेट खोकर 211 रन बनाए थे। आज पहले न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को 23 गेंदें और खेलनी हैं। इसके बाद टीम इंडिया की बैटिंग शुरू होगी।

LIVE Updates:


7:25 PM: चहल आउट, 18 रन से हारा भारत

सेमीफइनल में 18 रन से हारा भारत, न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप के फाइनल में


7:23 PM: भुवनेश्वर कुमार खाता खोले बिना आउट

भारत का नौंवा विकेट गिरा। भुवनेश्वर कुमार आउट हो गए हैं।


7:20 PM: 50 रन बनाकर धोनी आउट

फिफ्टी लगाकर एमएस धोनी रन आउट हो गए हैं। भारत के लिए जीत की उम्मीदें लगभग समाप्त हो गयी हैं।



7:12 PM: जडेजा आउट

77 रनों की शानदार पारी खेलकर जडेजा आउट। भारत को जीत के लिए 12 गेंदों में 31 रनों की जरूरत


7:05 PM: टीम इंडिया के 200 रन पूरे

टीम इंडिया के 200 रन पूरे हो गए हैं। जीत के लिए 18 गेंदों में 37 चाहिए।


7:01 PM: 100 रनों की पार्टनरशिप

धोनी और जडेजा के बीच 97 गेंद पर 100 रनों की साझेदारी हो गई है।


6:57 PM: 5 ओवर में 52 रन की दरकार

45 ओवर के बाद टीम इंडिया ने 6 विकेट खोकर 188 रन बना लिए हैं। यहां से टीम इंडिया को जीत के लिए 52 रनों की जरूरत है।


6:50 PM: जीत से 62 रन दूर टीम इंडिया

44 ओवर के बाद टीम इंडिया ने 6 विकेट खोकर 178 रन बना लिए हैं। यहां से टीम इंडिया को जीत के लिए 62 रनों की जरूरत है।


6:44 PM: जडेजा की फिफ्टी

इस बीच रवींद्र जडेजा ने शानदार 50 रन पूरे किए हैं। जडेजा ने 39 गेंदों में 3 छक्के और 3 चौकों की मदद से फिफ्टी लगाई। पिछले 2 ओवरों में टीम इंडिया ने 18 रन जोड़े हैं।


6:37 PM: 10 ओवर में चाहिए 90 रन

40 ओवर के खेल के बाद भारत ने 150 रन पूरे कर लिए हैं। यहां से टीम इंडिया को जीत के लिए 10 ओवर में 90 रन चाहिए यानी हर ओवर में 9 रनों की जरूरत है। धोनी 24 रन और जडेजा 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 50 रनों की साझेदारी हो चुकी है।


6:00 PM: टीम इंडिया के सौ रन पूरे

33वें ओवर में भारत के 100 रन पूरे हुए। टीम इंडिया का स्कोर- 106/6. जीत के लिए 102 गेंदों में 134 रन चाहिए।


5:50 PM: भारत को लगा छठा झटका, हार्दिक पंड्या 32 रन बनाकर आउट

31वें ओवर में टीम इंडिया को छठा झटका लगा है। हार्दिक पंड्या 32 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें न्यूजीलैंड के स्पिनर सेंटनर ने अपना दूसरा शिकार बनाया। अभी टीम इंडिया को 117 गेंद में 148 रनों की जरूरत है।


5:20 PM: पंत 32 रन बनाकर आउट, आधी टीम पवेलियन वापस

पंड्या के साथ 47 रन की साझेदारी के बाद ऋषभ पंत 32 रन के निजी स्कोर पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में आउट हो गए। उन्हें सेंटनर ने अपना शिकार बनाया। टीम इंडिया का स्कोर 25 ओवर में 77/5


4:52 PM: भारत के 50 रन पूरे

17वें ओवर में टीम इंडिया की 50 रन पूरे हो गए हैं। भारत का स्कोर- 51/4. हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत की इस जोड़ी से सधी हुई पार्टनरशिप की जरूरत है।


4:42 PM: 15 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर

15 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 43/4 है। हार्दिक पांड्या 9(16) और ऋषभ पंत 20(32) क्रीज पर मौजूद हैं।


4:30 PM: ऋषभ पंत का कैच छूटा

13वें ओवर की पहली गेंद पर ऋषभ पंत का कैच छूट गया है। 12 ओवर के बाद टीम इंडिया- 35/4


4:20 PM: टीम इंडिया को लगा चौथा झटका, दिनेश कार्तिक आउट

भारतीय टीम को चौथा झटका लगा है। दिनेश कार्तिक 6 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 10 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर- 24/4


4:14 PM: 21वीं गेंद पर कार्तिक ने खोला खाता

नौवें ओवर की पांचवीं गेंद पर दिनेश कार्तिक ने चौका लगाकर अपना खाता खोला है। यह उनकी पारी की 21वीं गेंद थी। 9 ओवर में 19/3.


4:00 PM: 5 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर

5 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 6/3 है। दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत क्रीज पर मौजूद हैं।


3:50 PM: भारत को तीसरा झटका, केएल राहुल भी आउट

रोहित शर्मा, फिर विराट कोहली और फिर केएल राहुल पवेलियन लौट गए हैं। केएल राहुल को हेनरी ने विकेट के पीछे कैच कराया। तीनों बल्लेबाज 1-1 रन बनाकर आउट हुए।


3:45 PM: रोहित के बाद कोहली भी आउट

भारत की शुरुआत बेहद खराब हुई है। ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर कोहली एलबीडब्ल्यू आउट हुए। कोहली सिर्फ 1 रन ही बना सके।


3:40 PM: भारत को लगा पहला झटका, रोहित शर्मा 1 रन पर आउट

मैट हेनरी ने अपने पहले ही ओवर में टीम इंडिया को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने रोहित शर्मा को एक 1 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। 2 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर- 5/1 है।


3:21 PM: न्यूजीलैंड की पारी समाप्त

न्यूजीलैंड की पारी समाप्त हो गयी है। 50 ओवरों में न्यूजीलैंड का स्कोर 239/8 रहा। आखिरी ओवर से सात रन आए। भारत के सामने 240 का टारगेट होगा।


3:16 PM: आठवां विकेट गिरा, मैट हेनरी आउट

49वें ओवर में न्यूजीलैंड के तीन विकेट गिरे। मैट हेनरी को भुवी ने आउट किया।


3:13 PM: टेलर के बाद लाथम भी लौटे

49वें ओवर की पहली गेंद पर जडेजा ने शानदार कैच लपककर लाथम को 10 रन पर चलता किया। उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने आउट किया।


3:10 PM: न्यूजीलैंड को लगा छठा झटका, रन आउट हुए रॉस टेलर

48वें ओवर की आखिरी गेंद पर जडेजा के बेहतरीन थ्रो की बदौलत रॉस टेलर को पवेलियन लौटना पड़ा है। 48 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 225/6 है।


2:47 PM:  10 मिनट का होगा इनिंग ब्रेक

न्यूजीलैंड की पारी खत्म होने के बाद सिर्फ 10 मिनट का इनिंग ब्रेक लिया जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरेगी।


2:09 PM: टीम इंडिया की प्रैक्टिस


2:02 PM: टीम इंडिया पहुंची स्टेडियम


1:40 PM: मैनचेस्टर में मौसम साफ, खिली धूप

मैनचेस्टर में क्रिकेट के लिहाज से मौसम अच्छा हो गया है। वहां आसमान साफ है और धूप खिली हुई है। हालाँकि, मौसम पूर्वानुमान में आज भी बारिश की आशंका जताई गई है।

पढ़ें: मैनचेस्टर में निकला सूरज, जानें पूरे दिन कैसा रहेगा मौसम


17 साल पहले रिजर्व डे पर खेली थी टीम इंडिया

आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 का पहला सेमीफाइनल भारत-न्यूजीलैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में हो रहा है। मंगलवार को भारी बारिश के चलते यह मुकाबला रिजर्व डे (बुधवार) में पहुंच चुका है। लेकिन टीम इंडिया के लिए यह कोई पहला मौका नहीं है जब उसके सामने ऐसे हालात आए हों। 2002 के आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में भी बारिश ने ऐसे ही किरकिरी की थी। उस वक्त टीम इंडिया श्रीलंका के साथ फाइनल में भिड़ी थी। मजबूरन भारत-श्रीलंका को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था।


ये भी पढ़ें:

IND vs NZ: कब-कहाँ-कैसे देखें वर्ल्ड कप 2019 का पहला सेमीफाइनल मैच

IND VS NZ: बारिश ने डाला खेल में खलल, रिजर्व डे को भी नहीं हुआ मैच तो ऐसे निकलेगा नतीजा

IND vs NZ: बारिश के कारण पूरा नहीं हुआ मैच, अब रिजर्व डे पर खेला जाएगा

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)